फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: अंसल कंपनी पर 1.50 करोड़ की ठगी का एक और केस दर्ज, मालिक व अधिकारियों ने प्लॉट के नाम पर की ठगी

Fri, 13 Jun 2025 03:11 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

अंसल कंपनी के मालिक व अधिकारियों ने प्लॉट के नाम पर ठगी की थी। पीड़ित सगे भाइयों ने सुशांत गोल्फ सिटी थाने में शिकायत की थी।
विज्ञापन
अंसल पर एफआईआर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुशांत गोल्फ सिटी थाने में बृहस्पतिवार को अंसल कंपनी के मालिक व अधिकारियों के खिलाफ 1.50 करोड़ की धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज हुई है। आरोपियों ने नोएडा के गौतम बुद्ध नगर निवासी धीरेंद्र कुमार सिंह और उनके भाई पीयूष से प्लॉट के नाम पर धोखाधड़ी की है।

विज्ञापन


धीरेंद्र के मुताबिक उन्होंने व उनके भाई ने जनवरी 2022 में अंसल प्रॉपर्टीज एवं इंफ्रास्ट्रक्चर लि. के नई दिल्ली स्थित दफ्तर में संपर्क किया था। उन्होंने अंसल की लखनऊ में सुशांत गोल्फ सिटी स्थित साइट पर 1.60 करोड़ का प्लॉट बुक कराया था। इसका उन्होंने एडवांस में 1.50 करोड़ रुपये भुगतान भी किया था। इसके बावजूद उनके नाम पर रजिस्ट्री नहीं की गई। दो साल तक अंसल के लखनऊ स्थित दफ्तर के चक्कर काटने पर 2024 में कंपनी ने उन्हें उतनी ही कीमत के दो भूखंड आवंटित कर दिए।


ये भी पढ़ें - आज भी सूरज की तपिश से झुलसेगा प्रदेश, रातें भी होंगी गर्म, आठ जिलों का तापमान 45 डिग्री के करीब रहा

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - इधर बन रहा बिजली आपूर्ति का रिकॉर्ड, उधर गांवों में हो रही कटौती... लोकल फॉल्ट भी कर रहे परेशान


मगर फरवरी 2025 तक भी आरोपियों ने दोनों प्लॉटों की भी रजिस्ट्री नहीं की। ऐसे में जब धीरेंद्र ने एलडीए से इसकी जानकारी करी तो पता चला कि  प्राधिकरण के पास दोनों प्लॉटों के नक्शे भी नहीं हैं। इस संबंध में जब धीरेंद्र ने अंसल के अधिकारियों से संपर्क करने की कोशिश की तो उन्होंने जानकारी देने से मना कर दिया। ठगी का एहसास होने पर भाइयों ने सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस से शिकायत की। इंस्पेक्टर उपेंद्र सिंह के मुताबिक विवेचना की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई होगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें