अंजना सिंह को सम्मानित करते परेश नाथ।
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली प्रेस की पत्रिका सरस सलिल की ओर से इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में छठे सरस सलिल भोजपुरी सिने अवॉर्ड शो का आयोजन किया गया। अभिनेत्री अंजना सिंह को फिल्म ''बड़की दीदी'' के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला। दिवंगत कलाकार विजय खरे को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड दिया गया। अरविंद अकेला कल्लू को फिल्म ''कसमे वादे'' के लिए बेस्ट पॉपुलर एक्टर का पुरस्कार मिला। मौके पर दिल्ली प्रेस के संपादक और प्रकाशक परेश नाथ ने दिल्ली प्रेस के इतिहास पर प्रकाश डाला। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने विजेता कलाकारों को बधाई दी।
ये भी पढ़े- UP: नोएडा के बाद लखनऊ-कानपुर तकनीक के उभरते केंद्र, आईटी-आईटीईएस सेक्टर में यूपी ने की बड़ी तरक्की
ये भी पढ़े- UP: यूपी के युवा गणित में देशभर में सबसे तेज, अंग्रेजी में तीसरे स्थान पर... इंडिया स्किल्स की रिपोर्ट का दावा
कार्यक्रम में कृषि राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिह, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष संदीप बंसल, अखिल भारतीय भोजपुरी समाज के अध्यक्ष प्रभुनाथ राय, इंडो-अमेरिकन चैंबर ऑफ कॉमर्स के चेयरमैन मुकेश बहादुर सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान व डॉ. नीरज बोरा, सूचना विभाग से राजेश राय, श्वेता सिंह, आनंद शेखर सिंह, सुरेंद्र सिंह राजपूत, अनीता सहगल, पंकज त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
इन्हें भी मिला पुरस्कार
अनूप अरोड़ा को फिल्म ''सूर्यवंशम'' के लिए बेस्ट कैरेक्टर एक्टर क्रिटिक, आर्यन बाबू को फिल्म ''बड़ी मां छोटी मां'' के लिए बेस्ट चाइल्ड एक्टर, स्वास्तिक राय को फिल्म ''जया'' के लिए बेस्ट चाइल्ड एक्ट्रेस, विमल पांडेय को फिल्म ''हमार बड़की माई'' के लिए बेस्ट एक्टर जूरी, पल्लवी गिरि को फिल्म ''छठ मईया गोदिया भर दी हमार'' के लिए बेस्ट एक्ट्रेस जूरी, देव सिंह को फिल्म ''भैया मेरे राखी के बंधन को निभाना'' के लिए बेस्ट एक्टर फैमिली वेलयूज, संजय पांडेय को फिल्म ''भैया मेरे राखी के बंधन को निभाना'' के लिए बेस्ट एक्टर नेगेटिव रोल, केके गोस्वामी को फिल्म ''राजाराम'' के लिए बेस्ट कैरेक्टर एक्टर जूरी अवॉर्ड दिया गया।