फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: ईरान संकट के बीच खाड़ी देशों में फंसे लोग भारत आने हुए शुरू, चार विमान भी हुए लखनऊ एयरपोर्ट से रवाना

Sat, 07 Mar 2026 08:04 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

Iran crisis: इस्राइल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच खाड़ी देशों में फंसे भारतीयों के घर आने का सिलसिला शुरू हो गया है। इधर कुछ विमान भी खाड़ी के देशों में रवाना हुए हैं। 
विज्ञापन
लखनऊ एयरपोर्ट पर पहुंचे फंसे यात्री। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 इस्राइल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच खाड़ी देशों में फंसे भारतीयों की घर वापसी का सिलसिला तेज हो गया है। शुक्रवार को दम्माम, शारजाह, मस्कट, रियाद और जेद्दा से 838 यात्री विशेष और नियमित उड़ानों के जरिये लखनऊ पहुंचे। एयरपोर्ट पर अपनों को देखते ही यात्रियों के चेहरे खिल उठे। वहीं, खाड़ी देशों के लिए 4 उड़ानें रवाना भी हुईं, जिनसे 465 मुसाफिरों ने सफर किया।

विज्ञापन


पिछले कुछ दिनों से जहां 18-18 उड़ानें निरस्त हो रही थीं, वहीं शुक्रवार को यह सात पर आ गई। खाड़ी देशों से उड़ानों का आंशिक बहाल होना राहत की खबर है। शुक्रवार को दम्माम से आने वाली एक्सवाई-896 से 154 यात्री लखनऊ पहुंचे। ऐसे ही शारजाह से आने वाली इंडिगो की उड़ान 6ई-1424 से 163, मस्कट से आने वाली डब्लूवाई-265 से 74, रियाद से आने वाली एक्सवाई-333 से 160, जेद्दा से आने वाली उड़ान एसयू-890 से 287 यात्री लखनऊ पहुंचे।

यात्रियों की आपबीती

लखनऊ पहुंचे एक यात्री ने बताया कि वहां लोगों के बीच घबराहट है, हालांकि एयरपोर्ट पर कामकाज जारी है। हम पिछले दो दिनों से वापसी का इंतजार कर रहे थे, अब घर पहुंचकर राहत मिली है। यात्रियों ने सरकार की पहल की सराहना की।
 
विज्ञापन

फाइटर जेट विमानों को दे रहे सुरक्षा

लखनऊ एयरपोर्ट का हाल - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
खाड़ी देशों से लखनऊ आने वाले यात्री सोशल मीडिया पर अनुभव साझा भी कर रहे हैं। एक यात्री ने बताया कि दुबई से आ रही विशेष फ्लाइटों को वहां की एयरफोर्स सुरक्षा दे रही है। जहां खतरा बना हुआ है, उस वायुक्षेत्र में विमानों के आसपास वायुसेना के फाइटर जेट उड़ान भर रहे हैं।

खाड़ी देशों को रवाना हुईं ये उड़ानें
गत दिवस लखनऊ से जेद्दा, मस्कट, दम्माम, दुबई, रियाद, शारजाह के लिए आठ उड़ानें रवाना हुई थीं। शुक्रवार को चार उड़ानों ने टेकऑफ किया। इसमें लखनऊ से दम्माम जाने वाली एक्सवाई-897 से 84 यात्री, मस्कट जाने वाली डब्लूवाई-266 से 78, रियाद जाने वाली एक्सवाई-334 से 130 और जेद्दा जाने वाली एसयू-891 से 173 यात्री रवाना हुए।

ये सात उड़ानें निरस्त हुईं
शुक्रवार को सात उड़ानें निरस्त भी रहीं। दुबई जाने वाली एअर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान आईएक्स-193 व आईएक्स-197, अबुधाबी जाने वाली इंडिगो की उड़ान 6ई-1415, शारजाह जाने वाली उड़ान 6ई-1424 निरस्त रहीं। वहीं, अबुधाबी से लखनऊ आने वाली इंडिगो की उड़ान 6ई-1416, दुबई से आने वाली एअर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान आईएक्स-194 और रियाद से आने वाली एअर इंडिया एक्सप्रेस की आईएक्स-190 रद्द रहीं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें