अंबेडकरनगर में अकबरपुर स्थित कार्यालय पर भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी के नेतृत्व में फैजाबाद-अंबेडकरनगर एमएलसी सीट से नवनिर्वाचित एमएलसी हरिओम पांडेय का जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी ने इस जीत को दोनों जनपद के मतदाताओं व आम नागरिकों की जीत बताया है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
फैजाबाद-अंबेडकरनगर एमएलसी चुनाव में भाजपा प्रत्याशी हरिओम पांडेय को जीत मिलने से जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। जोश से भरे कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह ढोल नगाड़ों के बीच मिठाई बांटी। इस दौरान कई स्थानों पर आतिशबाजी भी की गई। एमएलसी निर्वाचित होने के बाद अंबेडकरनगर पहुंचे हरिओम पांडेय का जगह-जगह भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। अकबरपुर स्थित कार्यालय पर भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी के नेतृत्व में एमएलसी का स्वागत करते हुए खुशियां मनाई गईं।
विज्ञापन
जिलाध्यक्ष ने कहा कि यह जीत दोनों जनपद के मतदाताओं व आम नागरिकों की जीत है। जिला पंचायत अध्यक्ष श्यामसुंदर वर्मा, पूर्व मंत्री धर्मराज निषाद, त्रिवेणीराम, रमाशंकर सिंह, यमुना प्रसाद चतुर्वेदी, रामप्रकाश यादव, कपिलदेव वर्मा व सुधीर सिंह मिंटू ने माल्यार्पण कर नए एमएलसी का स्वागत किया।
अकबरपुर नगर परिषद अध्यक्ष सरिता गुप्त व प्रतिनिधि मनोज गुप्त ने नगर परिषद कार्यालय के निकट अगवानी की। जिला कार्यालय पर कटेहरी ब्लॉक प्रमुख मौसम वर्मा, पूर्व ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह सिपाही, विमलेंद्र प्रताप सिंह, वाल्मीकि उपाध्याय, संजय सिंह, उपमा पांडेय, दिवाकर ओझा, अमरनाथ सिंह, श्यामबाबू गुप्त, रामकिशोर राजभर, राजेंद्र अग्रवाल, घिसियावन मौर्य, हरीश शुक्ल व गगन मिश्र आदि स्वागत करने वालों में शामिल रहे।