पीडब्ल्यूडी का दावा है कि प्रदेश में 88.53 प्रतिशत सड़कों को दुरुस्त कर दिया गया है। इनमें गड्ढामुक्त, नवीनीकरण और विशेष मरम्मत वाली सड़कें शामिल हैं। हालांकि, अभी 23096 किमी सड़कों को ठीक किया जाना बाकी है।
विज्ञापन
विभागीय रिपोर्ट के अनुसार, अब तक 34072 किमी सड़कें गड्ढामुक्त, 19455 किमी का नवीनीकरण और 6685 किमी की विशेष मरम्मत की जा चुकी है। शासन ने 15 नवंबर तक सभी स्टेट हाईवे और जिलास्तरीय सड़कों को गड्ढामुक्त करने का लक्ष्य दिया था, जो लगभग पूरा हो चुका है। मुख्यमंत्री ने 30 नवंबर तक सभी ग्रामीण सड़कों को दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं।