फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather : यूपी में हीटवेव का अलर्ट, स्वास्थ्य विभाग ने किया आगाह- आज दोपहर 12 से 4 बजे के बीच निकलने से बचें

Sun, 18 May 2025 09:01 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

Alert regarding heatwave: यूपी में चल रही हीटवेव के बीच प्रदेश सरकार ने पूरे प्रदेश में अलर्ट जारी किया है। लोगों से अपील की गई है कि वह दोपहर को घर से बाहर न निकलें। 
विज्ञापन
यूपी में लू को लेकर अलर्ट जारी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में तेज गर्मी और लू (हीट वेव) को देखते हुए प्रदेश में अलर्ट जारी कर दिया गया है। लोगों से अपील की गई है कि दोपहर 12 से चार बजे के बीच घर से निकलने से बचें।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा ने बताया कि प्रदेशवासियों को सलाह दी गई है कि बाहर निकलते समय शरीर को ढक कर रखें। हल्के रंग के आरामदायक कपड़े पहनें और धूप में छाता या चश्मा ज़रूर लगाएं।

नींबू पानी, शिकंजी, नारियल पानी जैसे तरल पदार्थ का सेवन निरंतर करें रहे। दोपहर 12 से शाम 4 बजे के बीच अत्यधिक गर्मी में बाहर निकलने से बचें। खाली पेट, अधिक प्रोटीन या बासी भोजन का सेवन न करें। धूप में खड़ी गाड़ियों में बच्चों या जानवरों को अकेला न छोड़ें। शराब, चाय, कॉफी, कार्बोनेटेड ड्रिंक आदि का अधिक सेवन न करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये लक्षण दिखें तो तुरंत डॉक्टर से लें सलाह

प्रमुख सचिव ने सभी अस्पतालों में दवाओं के पर्याप्त इंतजाम करने, वार्ड में ठंडक पहुचाने के उपकरण लगाने का भी निर्देश दिया है। साथ ही यह भी कहा कि लाल और सूखी त्वचा, चक्कर आना, मांसपेशियों में कमजोरी, सांस फूलना, सिरदर्द, घबराहट, मतली या उल्टी आदि की शिकायत होने पर तत्काल ठंडा पानी पिलाएं और एंबुलेंस की मदद लें।
UP: आंधी और बारिश से घर और पेड़ गिरे...वृद्धा सहित तीन घायल, ओएचई लाइन टूटी; तीन घंटे ठप रहा रेलवे ट्रैक
पीड़ित को डॉक्टर को दिखाएँ। किसी भी व्यक्ति में गंभीर लक्षण दिखाई देने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जाएं या एम्बुलेंस सेवा 108 पर कॉल करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें