भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अखिलेश यादव का अयोध्या जाना राजनीतिक कदम नहीं, बल्कि सच्चा पश्चाताप है तो उन्हें 12 दिसंबर के बजाय 6 दिसंबर को अयोध्या जाना चाहिए और कारसेवकों की मौत के लिए माफी मांगनी चाहिए।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव के 12 दिसंबर को अयोध्या जाकर राम मंदिर में दर्शन करने के फैसले पर निशाना साधा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि यदि अखिलेश यादव का अयोध्या जाना राजनीतिक कदम नहीं, बल्कि सच्चा पश्चाताप है तो उन्हें 12 दिसंबर के बजाय 6 दिसंबर को अयोध्या जाना चाहिए और कारसेवकों की मौत के लिए माफी मांगनी चाहिए।
पंकज चौधरी ने सोशल मीडिया पर कहा कि रामभक्तों की हत्या के लिए माफी मांगे बिना राम मंदिर जाने का कोई भी प्रयास राजनीतिक दिखावे से ज्यादा कुछ नहीं है। रामभक्ति का स्वांग रचकर अखिलेश यादव अपने पुराने कृत्यों से बच नहीं सकते। उन्हें अपने अतीत और अपनी पार्टी के कार्यकाल में हुई घटनाओं का जवाब देना चाहिए।
विनोद तावड़े ने भी कांग्रेस पर साधा निशाना
भाजपा के यूपी प्रभारी विनोद तावड़े ने भी कांग्रेस पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी या उनके परिवार का कोई सदस्य अब तक अयोध्या में रामलला के दर्शन करने नहीं गया। उन्होंने कांग्रेस पर बाबरी मस्जिद के मुद्दे पर चुनिंदा तरीके से धार्मिक भावनाएं व्यक्त करने का आरोप लगाया।