फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: अखिलेश यादव बोले- यूपी चुनाव 2027 ज्ञानेश गुप्ता की देखरेख में न हो, कठपुतली बनकर कर रहे काम

Wed, 23 Sep 2026 01:06 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में भी चुनाव ने पक्षपात किया और जिन जगहों पर सपा के वोटर थे उन्हें चिह्नित कर वोटर लिस्ट से हटा दिया गया। हमने जब इस पर एफिडेविड के साथ शिकायत की तब भी किसी अधिकारी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय चुनाव आयोग को लेकर हुए खुलासे के बाद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आयोग की भूमिका को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग का व्यवहार लोकतंत्र के लिए घातक है। चुनाव आयुक्तों ने 10 महीने में 14 बार आपत्ति दर्ज कराई लेकिन फिर भी ध्यान नहीं दिया गया। ये बताता है कि देश के कई राज्यों की बनी सरकारें असंवैधानिक हैं। इसके साथ ही अखिलेश यादव ने मांग की है कि यूपी विधानसभा चुनाव 2027 मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार गुप्ता की देखरेख में न करवाया जाए। उनके फैसलों का चुनाव आयोग के अन्य अधिकारी भी आपत्ति कर रहे हैं।

विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में भी चुनाव ने पक्षपात किया और जिन जगहों पर सपा के वोटर थे उन्हें चिह्नित कर वोटर लिस्ट से हटा दिया गया। हमने जब इस पर एफिडेविड के साथ शिकायत की तब भी किसी अधिकारी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे पता चलता है कि देश में निष्पक्ष चुनाव नहीं हो रहे हैं। यूपी में हुए उपचुनाव में भी हमने देखा कि किस तरह बेईमानी की गई थी।

ये भी पढ़ें - राम मंदिर चढ़ावा चोरी: आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल, वकीलों ने किया कार्य बहिष्कार; कोर्ट में गहमागहमी
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी: राज्यसभा- विधान परिषद के चुनाव में प्रत्याशी तलाशना भाजपा के लिए चुनौती, इन पर लगा सकती है दांव
विज्ञापन


कठपुतली बनकर काम कर रहा है चुनाव आयोग
अखिलेश यादव ने कहा कि कुछ लोग सत्ता की कठपुतली बनकर काम कर रहे हैं जिससे कि सत्ता उनके पास बनी रहे। ये लोकतंत्र को मिटाने का षड्यंत्र है। जो अपने हस्ताक्षर नहीं कर सकता है उसके साइन बनाकर सैकड़ों लोगों के वोट काटे गए। जब खुलासा हुआ तो एक भी अधिकारी पर कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि अब चुनाव आयोग इतना एक्सपोज हो चुका है कि अब राजनीतिक दल तो दूर जनता ही आने वाले समय में जवाब देगी। इससे ज्यादा भाजपा की सरकारें एक्सपोज हो गई हैं। आने वाले चुनाव में जनता इनको जवाब देगी।

उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग षड्यंत्र कर रहा है। हमने यूपी के चुनाव और उपचुनाव में करीब से देखा है। शिकायत करने पर एक भी अधिकारी पर कार्रवाई नहीं हुई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें