फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: अखिलेश यादव बोले- उत्तर प्रदेश में लड़ाई 80-20 की नहीं, 95-05 की है, भाजपा का पता भी नहीं चलेगा

Wed, 11 Nov 2026 01:23 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़ गए हैं। सबसे शर्मनाक पक्ष तो ये है कि यूपी पुलिस से भरोसा उठ गया है। कई बार सुप्रीम कोर्ट व हाईकोर्ट टिप्पणी कर चुके हैं कि क्या यूपी पुलिस को भंग कर दिया जाए।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि यूपी की जनता समाजवादी पार्टी के पक्ष में मन बना चुकी है। प्रदेश में अब लड़ाई 80-20 की नहीं है बल्कि 95-05 की है। भाजपा का पता भी नहीं चलेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जमकर भ्रष्टाचार हो रहा है। हाथरस कांड के बाद घटनाएं रुकी नहीं हैं बल्कि महिलाओं के खिलाफ एक से बढ़कर एक दर्दनाक घटनाएं हो रही हैं। सपा सरकार ने सबसे बेहतरीन पुलिस रिस्पांस सिस्टम दिया था वो भाजपा सरकार ने बर्बाद कर दिया। अखिलेश यादव बुधवार को सपा कार्यालय में मीडिया को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सबसे शर्मनाक पक्ष तो ये है कि यूपी पुलिस से भरोसा उठ गया है। कई बार सुप्रीम कोर्ट व हाईकोर्ट टिप्पणी कर चुके हैं कि क्या यूपी पुलिस को भंग कर दिया जाए। उन्होंने कहा कि सपा नेताओं पर झूठे मुकदमें दर्ज किए जा रहे हैं। नोटबंदी के 10 साल पूरे होने पर उन्होंने कहा कि यह सरकार का अब तक का सबसे भ्रष्ट फैसला था।

विज्ञापन


बैंकों को डुबोने के लिए की गई थी नोटबंदी
अखिलेश यादव ने कहा, 'हमारे यहां बैंकों को डुबाने के लिए नोटबंदी कर दी गई। दुनिया के आर्थिक इतिहास में इतना भ्रष्ट फैसला कोई नहीं होगा जो भाजपा ने लिया। सच्चाई तो यह है कि भाजपा का यह फैसला भ्रष्टाचार का महासागर साबित हुआ। नोटबंदी के समय जितने भी दिखावटी लक्ष्य रखा गया, अगर हम पीछे मुड़कर देखें तो एक भी पूरा नहीं हुआ। नोटबंदी का असर क्या हुआ? उसने धीमी जहर के रूप में काम किया। 10 साल में किसान, मजदूर, मध्यम वर्ग, पेशेवर लोग, नौकरी पेशा लोग, छोटे दुकानदार-व्यापारी... सभी उसके शिकार हुए और अभी भी वो सही से उभर नहीं पाए हैं। इसलिए नोटबंदी भाजपा की वोटबंदी का कारण बनी थी।
 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी चुनाव के लिए सामने आया नया गठबंधन, 2027 में मिलकर लड़ेंगे ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद

ये भी पढ़ें - यूपी चुनाव 2027: सीट बंटवारे से पहले कांग्रेस की बढ़ीं मुश्किलें, आरोप-प्रत्यारोप के जरिये आपस में उलझी पार्टी
विज्ञापन


26 हजार स्कूल बंद हुए, हर जगह तीन नौकरियां खत्म हुईं
अखिलेश यादव ने कहा कि यूपी में 26 हजार स्कूल बंद किए गए हैं। इसके साथ ही हर स्कूल में तीन नौकरियां भी खत्म हो गई हैं। भाजपा सरकार ने निवेश के बड़े-बड़े दावे किए पर कौन सा प्रोजेक्ट जमीन पर उतरा और कितने लोगों को रोजगार मिला? प्रदेश के मंत्री विदेश घूमने गए पर निवेश जमीन पर नहीं उतरा। प्रदेश में किसानों को खाद नहीं मिल पा रही है। मुख्यमंत्री ने गोरखपुर में बेईमानी से एमएलसी चुनाव तो जीत लिया पर काशी में डुबो दिया।

पीडीए मतलब पहले दर्शन फिर आशीर्वाद
अखिलेश यादव ने 12 दिसंबर को अयोध्या जाने के सवाल पर कहा कि हम तो केदारेश्वर जाएंगे और वृंदावन भी जाएंगे। हमारे लिए पीडीए का मतलब पहले दर्शन और फिर आशीर्वाद है। उन्होंने कहा कि हमारे घर में पहले से ही शिव और रामगोपाल हैं। हम सब जगह जाएंगे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें