फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: अखिलेश यादव ने किया खुलासा, इसलिए तीन बागी विधायकों को किया निष्कासित; पैकेज पर कही ये बात

Tue, 24 Jun 2025 09:46 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

Akhilesh Yadav: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग करने वाले तीन विधायकों को पार्टी से निकाल दिया है। अब इस पर उन्होंने व्यंग्य पर टिप्पणी की है। 
विज्ञापन
अमित शाह के साथ सपा के बागी विधायक मनोज पांडेय। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग करने वाले पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोज पांडेय समेत तीन विधायकों को इसलिए निष्कासित किया, ताकि उनके मंत्री बनने में आ रही तकनीकी दिक्कत को दूर किया जा सके। उन्होंने कटाक्ष किया कि वोट लेने के एवज में जब सरकार इन्हें मंत्री बना देगी, तब शेष बागी विधायकों के मंत्री बनने के रास्ते में आ रही बाधा को इसी तरह दूर कर देंगे।

विज्ञापन


अखिलेश यादव ने मंगलवार को कहा कि क्रॉस वोटिंग करने वाले विधायकों से कहा जा रहा था कि उन्हें मंत्री बनाने में दिक्कत है। वे सपा के विधानसभा सदस्य हैं। मंत्री बनेंगे तो उन्हें सदस्यता से इस्तीफा देना पड़ेगा। जहां तक जानकारी है कि इन सभी विधायकों को मंत्री बनाने का आश्वासन दिया गया था। जिसके नाम में पैकेज (सेठ) हो, वो कितना बड़ा पैकेज दे सकता है, हम सभी जानते हैं।

उन्होंने कहा कि अब भाजपा की जिम्मेदारी है कि निष्कासित विधायकों को मंत्री बनाए। हमने तकनीकी दिक्कत को दूर कर दिया है। अखिलेश ने कहा कि अगली खेप में हम इसी तरह से कुछ और विधायक उन्हें मंत्री बनाने के लिए दे देंगे। यहां बता दें कि पार्टी ने राज्यसभा में क्रॉस वोटिंग करने वाले 7 में से 3 विधायकों मनोज पांडेय, अभय सिंह और राकेश प्रताप सिंह पर करीब सवा साल बाद सोमवार को निष्कासन की कार्रवाई की है। वहीं, राकेश पांडेय, विनोद चतुर्वेदी, पूजा पाल और आशुतोष मौर्य के बारे में कहा कि इनके निष्कासन की समय-सीमा अच्छे व्यवहार के कारण शेष है।
विज्ञापन


 

Raebareli: सपा से मनोज पांडेय की बर्खास्तगी से बदलेगी सियासत की तस्वीर, जिले में राजनीतिक उलटफेर संभव

Trending Videos
विज्ञापन

सामाजिक समीकरण साधेगी सपा

सपा सूत्रों का कहना है कि जिन बागी विधायकों को सपा ने निष्कासित नहीं किया है, उनके प्रकरण को सजातीय समाज के सामने रखकर सामाजिक समीकरण साधेगी। सपा संदेश देगी कि आड़े वक्त में इन विधायकों ने पार्टी को धोखा दिया, पर सपा नेतृत्व ने उनका साथ नहीं छोड़ा। वहीं, पश्चाताप करने पर इनमें से कुछेक को दुबारा मौका भी दे सकती है।

ऊंचाहार में उपचुनाव होने पर पूरी तैयारी से उतरेगी सपा
पूर्व कैबिनेट मंत्री व विधायक मनोज पांडेय अगर सदस्यता से इस्तीफा देते हैं तो उपचुनाव होने की स्थिति में सपा भी पूरी तैयारी से अपना प्रत्याशी उतारेगी। सपा के रणनीतिकारों का कहना है कि हम घोसी को दोहराएंगे। घोसी में भी 2022 में सपा के टिकट पर जीते दारा सिंह चौहान ने इस्तीफा दे दिया था। जब वे उपचुनाव में भाजपा के टिकट पर उतरे तो यह सीट फिर सपा ने जीत ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें