फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: अखिलेश यादव ने सीएम योगी को दी चुनौती, बोले- एसआईआर पर मेरी पोस्ट अपने एक्स हैंडल से री-पोस्ट करें

Tue, 10 Nov 2026 10:42 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सीएम योगी पर निशाना साधते हुए कहा कि मुख्यमंत्री का 80-20 से मतलब यह है कि उनका भाजपा गठबंधन अधिकतम 80 सीट पर ही लड़ने लायक होगा और पीडीए गठबंधन, एनडीए के मुकाबले 20 (बीस) साबित होगा। 
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव व सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक्स पर पोस्ट कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को चुनौती दी कि यदि वह 1.27 करोड़ वोट कटने की बात मानते हैं तो उनकी पोस्ट अपने आधिकारिक हैंडल से री-पोस्ट करें। साथ ही शेर लिखा, अब कोई फर्क कहां रह गया तुममें और हममें। न किसी शिकायत में, न तुम्हारे-हमारे गम में। 

विज्ञापन

एक अन्य पोस्ट में लिखा कि मुख्यमंत्री का 80-20 से मतलब यह है कि उनका भाजपा गठबंधन अधिकतम 80 सीट पर ही लड़ने लायक होगा और पीडीए गठबंधन, एनडीए के मुकाबले 20 (बीस) साबित होगा। 

एक अन्य जारी किए गए बयान में अखिलेश यादव ने कहा कि यूपी में सपा की सरकार बनने पर अयोध्या के जमीन घोटाले की जांच कराई जाएगी। अयोध्या को बाहरी ठेकेदारों से मुक्त कराया जाएगा। सर्किल रेट घोटाले में शामिल भाजपा नेताओं और भ्रष्ट अधिकारियों को बख्शा नहीं जाएगा। अयोध्या की जमीन से जुड़े मामलों की जांच कर दोषियों की संपत्ति भी खंगाली जाएगी। अखिलेश 12 दिसंबर को परिवार के साथ रामलला के दर्शन करेंगे।

सपा अयोध्या नगरी के मान-सम्मान की पुनर्स्थापना के लिए प्रतिबद्ध
अखिलेश यादव ने कहा कि अयोध्या नगरी के मान-सम्मान की पुनर्स्थापना के लिए सपा प्रतिबद्ध है। राममंदिर में कथित चोरी की घटनाओं से आहत होकर श्रद्धालुओं की संख्या घट रही है, जिसका असर स्थानीय अर्थव्यवस्था पर पड़ा है। सपा सरकार बनने पर राममंदिर में पारदर्शी व्यवस्था लागू कर श्रद्धालुओं का भरोसा बहाल किया जाएगा।

विश्वस्तरीय बुनियादी सुविधाएं विकसित कर अयोध्या को सनातन तीर्थाटन की वैश्विक राजधानी बनाया जाएगा। हम एक ऐसी अयोध्या बनाएंगे, जहां कोई भी अहंकारी, तेल बटोरती किसी गरीब स्त्री या बच्चे-बच्ची को बेंत मारकर बेइज्जत और उत्पीड़ित नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि गरीबों और महिलाओं के सम्मान की रक्षा के साथ राशन में तेल और घी भी उपलब्ध कराया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें