सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार से लोगो त्रस्त हैं। यही वजह हैकि चारों ओर बदलाव की हवा बह रही है। जनता को उम्मीद है कि समाजवादी सरकार बनने पर ही उनकी जिंदगी में खुशहाली आएगी।
पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओँ को संबोधित करते हुए सपा अध्यक्ष ने कहा कि सरकारी भर्तियां रूकी हुई है। नौजवानों का भविष्य अंधकारमय है। महिलाओं को जगह.जगह अपमानित होना पड़ता है। निवेश से जुड़े वादे हकीकत में नहीं बदल सके हैं। भाजपा सरकार में कोरोना काल में लोगों को उनके हाल पर छो़ड़ दिया। कोविड मौत के मुआवजे को लेकर भाजपा सरकार पर सर्वोच्च न्यायालय ने कड़ी टिप्पणी की है। इससे मुख्यमंत्री के झूठे वादों और कोविड काल में स्वास्थ्य व्यवस्था की झूठी तारीफ की पोल खुल गई हैं। उन्होंने कहा कि सत्ता के संरक्षण में अपराध बढ़ने से कानून व्यवस्था पर लोगों का भरोसा टूट चला है।
बसपा नेता ने ली सदस्यता
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के समक्ष बसपा नेता पूर्व राज्य मंत्री जावेद इकबाल ने सपा की सदस्यता ली। इस दौरान उनके तमाम समर्थक भी मौजूद रहे।
23 को मनेगा चौधरी चरण सिंह जयंती
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने निर्देश दिया है कि 23 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह का जन्मदिन मनाया जाएगा। इस दौरान प्रदेश मुख्यालय के साथ ही हर जिले में समारोह का आयोजन होगा।