सपा मतदाता सूची के नामों का सत्यापन कराएगी। प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने इस बाबत सभी जिलाध्यक्षों , महानगर अध्यक्षों और वर्तमान एवं पूर्व जनप्रतिनिधियों को पत्र भेजा है। जिसमें उन्होंने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा केंद्रीय निर्वाचन आयोग को भेजे गए पत्र का हवाला दिया है, जिसके आधार पर आयोग ने मतदाता सूची में जोड़े एवं काटे गए नामों, संशोधनों, कागजातों का निरीक्षण और उनकी प्रमाणित प्रति हासिल करने का आदेश दिया है। प्रदेश अध्यक्ष ने सभी जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों निर्देश दिया है कि वह अपनी विधानसभा की मतदाता सूची में दर्ज एक-एक नाम का सत्यापन करवा लें, यदि गलत नाम दर्ज हो गया है अथवा गलत तरीके से नाम काट दिया गया है, तो निरीक्षण के बाद प्रमाणित प्रतिलिपि हासिल कर मंडलायुक्त और डीएम से लिखित शिकायत करें। इसकी प्रति पार्टी कार्यालय को भी उपलब्ध कराएं।