यूपी सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि वे अब हताश हो चुके हैं। उनके पास कहने को कुछ नहीं है। मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने उनके इस बयान को मानसिक दिवालियापन बताया और कहा कि उनके पास अब कहने को कुछ और नहीं है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में बड़ा विकास किया है यह अखिलेश की गैर जिम्मेदाराना टिप्पणी है। उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ जब अपने गुरु के पास आए थे, तब उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड एक ही राज्य था। आज उत्तराखंड हमारा सिरमौर है। बांग्लादेशी घुसपैठिए रोहिंग्या से योगी आदित्यनाथ की तुलना करना अखिलेश का बौद्धिक दिवालियापन है।