फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: अखिलेश-केशव एक दूसरे पर हुए हमलावर, डिप्टी सीएम ने कहा- सपा प्रमुख की भाषा खराब; हुआ पलटवार भी

Tue, 13 Oct 2026 09:46 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

Akhilesh vs Keshav Maurya: सपा प्रमुख अखिलेश यादव और डिप्टी सीएम केशव मौर्य के बीच वार-पलटवार को नया दौर शुरू हो गया है। डिप्टी सीएम ने सपा प्रमुख को अहंकारी बताया है। 
विज्ञापन
केशव प्रसाद मौर्य व अखिलेश यादव - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव और राहुल गांधी को अत्यधिक अहंकारी बताते हुए आरोप लगाया कि दोनों नेता दूसरे नेताओं को सम्मानजनक भाषा में संबोधित नहीं करते। राजनीतिक मतभेदों के बावजूद नेताओं को एक-दूसरे का सम्मान करना चाहिए। केशव प्रसाद मौर्य ने विपक्षी नेताओं की भाषा और व्यवहार को लेकर सवाल उठाए।

विज्ञापन


केशव मौर्य ने केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय लोकदल के प्रमुख जयंत चौधरी का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने किसी नेता के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल नहीं किया। उन्होंने इसे अपने राजनीतिक संस्कार से बताते हुए विपक्ष पर निशाना साधा।

अखिलेश ने केशव को बताया स्वाभिमान शून्य
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने केशव प्रसाद मौर्य को स्वाभिमान शून्य बताया। उन्होंने कहा कि अगर स्वाभिमान होता तो जनता द्वारा चुनाव हराए जाने के बाद सरकार में नहीं रहते। प्रमुख मंत्रालय छिन जाने पर चुप्पी न साध लेते। वर्चस्ववादियों के दिए अपमान के घूंट नहीं पीते। पीडीए का दमन- उत्पीड़न करने वाले प्रभुत्ववादियों के पिछलग्गू न बनते।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

सरकार की गलत नीतियों से बढ़ी महंगाई : अखिलेश

सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार की गलत नीतियों और मुनाफाखोरी के कारण महंगाई ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। महंगाई चरम पर पहुंच गई है। खाद्य पदार्थों की कीमतें लगातार बढ़ती जा रही हैं। भाजपा सरकार महंगाई रोकने में पूरी तरह से विफल है। महंगाई की मार से जनता कराह रही है। डीजल, पेट्रोल और रसोई गैस की कीमत पहले से ही आसमान पर हैं।

अखिलेश यादव ने जारी बयान में कहा कि सरकार के विभिन्न विभाग के आंकड़े बता रहे हैं कि महंगाई के सारे रिकॉर्ड टूट गए हैं। महंगाई बढ़ाकर हो रही लूट में भाजपा को चंदे के रूप में हिस्सा मिलता है। जब-जब त्योहार आता है, तब-तब जनता से यह लूट और बढ़ जाती है। महंगाई ने त्योहारों को फीका कर दिया है।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार जब तक रहेगी, महंगाई बढ़ती रहेगी। जनता की लूट होती रहेगी। महंगाई और बेरोजगारी से त्रस्त जनता ने भाजपा सरकार को सत्ता से हटाने का का फैसला कर लिया है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें