फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ: साथ ठहरे प्रेमी के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज, आरोप- जबरदस्ती का विरोध करने पर बालकनी से धक्का दिया

Tue, 13 Oct 2026 09:10 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, गोसाईगंज (लखनऊ)

सार

मां ने आरोप लगाया कि अवनीश युवती को मानसिक रूप से भी प्रताड़ित करता था। चार दिन पहले युवती ने बताया था कि शादी को लेकर दोनों के बीच विवाद हो रहा था। डीसीपी दक्षिणी रल्लापल्ली वसंथ कुमार ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित की गई हैं।
विज्ञापन
मामले में जांच करने पहुंचे अधिकारी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुशांत गोल्फ सिटी स्थित ओमेक्स न्यू हजरतगंज के होटल सेल्स्टियल मैन्योर की 10वीं मंजिल से गिरकर युवती की मौत के मामले में उसकी बड़ी बहन ने साथ ठहरे प्रेमी अवनीश जायसवाल उर्फ देव के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज कराई है। परिजनों का आरोप है कि आरोपी ने होटल के कमरे में युवती से जबरदस्ती करने की कोशिश की। विरोध करने पर उसे बालकनी से नीचे धक्का दे दिया।

विज्ञापन


मंगलवार सुबह मां और ममेरे भाई के साथ थाने पहुंची बड़ी बहन ने सुल्तानपुर के दोस्तपुर नगर पंचायत क्षेत्र के फिरोजपुर खुर्द निवासी अवनीश के खिलाफ सुशांत गोल्फ सिटी थाने में तहरीर दी। बहन के मुताबिक, सोमवार सुबह करीब 10 बजे वह युवती के साथ चौक स्थित नक्खास बाजार में कपड़े खरीदने गई थी। लौटते समय युवती अकबरी गेट के पास रुक गई। दोपहर करीब 1:30 बजे फोन करने पर उसने बताया कि वह अवनीश के साथ लुलु मॉल में है। इसके बाद दोपहर तीन बजे उसका फोन बंद हो गया। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। इसी बीच रात आठ बजे पुलिस ने सूचना दी कि शाम करीब 6:30 बजे युवती होटल की 10वीं मंजिल से गिर गई, जिससे उसकी मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि घटना के बाद अवनीश मौके से भाग निकला।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
बहन का आरोप है कि सीसीटीवी फुटेज से पता चला कि अवनीश युवती को बहला-फुसलाकर अकबरी गेट के पास से अपनी कार में बैठाकर होटल ले गया था। दोनों ने सुबह 11:46 बजे कमरा नंबर 1037 में चेक-इन किया था। मां ने आरोप लगाया कि अवनीश युवती को मानसिक रूप से भी प्रताड़ित करता था। चार दिन पहले युवती ने बताया था कि शादी को लेकर दोनों के बीच विवाद हो रहा था। एडीसीपी दक्षिणी रल्लापल्ली वसंथ कुमार ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित की गई हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ सभी पहलुओं की जांच कर रही है। मंगलवार को डीसीपी दक्षिणी मो. मुश्ताक ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

तलाक के मुकदमे में मंगलवार को थी पेशी

युवती की शादी 26 फरवरी 2020 को हुई थी। पति से अनबन के बाद तलाक का मुकदमा चल रहा था, जिसमें मंगलवार को अदालत में पेशी थी। युवती पांच भाई-बहनों में तीसरे नंबर पर थी। उसके पिता की वर्ष 2014 में मौत हो गई थी, जबकि दोनों भाई ओमान में नौकरी करते हैं। वह मुंशी पुलिया स्थित एक ब्यूटी पार्लर में काम करती थी, लेकिन डेढ़ महीने पहले नौकरी छोड़ दी थी। परिजनों के मुताबिक, चार महीने बाद उसकी छोटी बहन की शादी होनी है। घटना से परिवार में मातम पसरा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें