फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: अखिलेश व डिंपल यादव ने शुभांशु के घर पहुंच कर दी बधाई, परिजनों से मिले

Sun, 29 Jun 2025 09:04 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
विज्ञापन
शुभांशु शुक्ला के परिवार से मिले सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव व सांसद डिंपल यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पत्नि डिंपल यादव के साथ रविवार को त्रिवेणी नगर निवासी अंतरिक्षयात्री शुभांशु शुक्ला के घर जा कर उनके परिजनों को बधाई दी।
विज्ञापन


अखिलेश ने शुभांशु के पिता शंभु दयाल शुक्ल को शुभांशु की ऐतिहासिक अंतरिक्ष यात्रा पर बधाई देते हुए कहा कि शुभांशु पर पूरे देश को गर्व है। कन्नौज से सांसद डिंपल यादव ने शुभांशु की माता आशा देवी से कहा कि शुभांशु की उपलब्धि देश के युवाओं को प्रेरणा देगी।



बता दें कि लखनऊ के रहने वाले  वायुसेना के ग्रुप कैप्टन व भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला और उनकी टीम अंतरिक्ष के इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर 14 दिन रहकर अलग-अलग एक्सपेरिमेंट करेंगे। टीम के सारे प्रयोग सफल हों इसके लिए घर के सभी लोग अगले 14 दिन ईश्वर से प्रार्थना व पूजा-पाठ करते रहेंगे। शुभांशु शुक्ला के पिता शंभू दयाल शुक्ला ने कहा कि हमें बेहद गर्व है। हम उनकी सफलता के लिए प्रार्थना कर रहे थे। यह हमारे लिए गर्व का दिन है। शुभांशु के परिजनों से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी मुलाकात की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें