बसपा के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद।
- फोटो : amar ujala
बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद ने यूपी की जिम्मेदारी मिलने के बाद विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिए सारे कील-कांटे दुरुस्त करने शुरू कर दिए हैं। पार्टी के प्रचार अभियान को धार देने के लिए आकाश जल्द दिल्ली में सोशल मीडिया की कोर टीम के साथ मंथन करेंगे।