फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजय राय का योगी सरकार पर तीखा हमला: बोले- राम मंदिर चंदा चोरी और जमीन घोटाले का हिसाब दो, आरोपियों को जेल भेजो

Thu, 18 Jun 2026 09:06 PM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने मंदिर से जुड़े चंदे, भूमि खरीद और आर्थिक मामलों में पारदर्शिता की मांग की। उन्होंने सरकार से सभी वित्तीय विवरण सार्वजनिक करने, आरोपियों पर कार्रवाई करने और निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने की बात कही। साथ ही प्रशासनिक जवाबदेही तय करने तथा श्रद्धालुओं के विश्वास को बनाए रखने पर जोर दिया।

विज्ञापन
अजय राय। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि जमीन खरीद में भ्रष्टाचार से लेकर चंदा चोरी तक के मामले का प्रदेश सरकार खुलासा करे।  जनता हर पहलु के बारे में जाना चाहती है। उन्होंने मांग की कि आरोपियों के खिलाफ तत्काल रिपोर्ट दर्ज कराई जाए और उनकी गिरफ्तारी हो। जांच के नाम पर मामले को लटकाने की कोशिश न की जाए।

 

विज्ञापन

अजय राय ने सरकार पर जमकर हमला बोला

अयोध्या में श्री हनुमान गढ़ी और फिर श्री राम जन्म भूमि मंदिर में रामलला के दर्शन-पूजन के बाद लखनऊ पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोला।  प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद एक पीठ के संचालक हैं। खुद को धर्म का रक्षक बताते हैं। ऐसे में चंदा चोरी के आरोपियों को जेल भेजवाएं। एक-एक रुपये का हिसाब दें। यह हिसाब राम जन्मभूमि आंदलन, शिलापूजन और देश के करोड़ों श्रद्धालुओं से इकट्ठा हुए धन का देना होगा। 

कब- कब कितना चंदा आया और कहां खर्च हुआ, इसका विवरण सार्वजनिक किया जाए। उन्होंने कहा कि राम मंदिर और उससे जुड़े आर्थिक लेने-देन, भूमि की खरीद-फरोख्त तथा चढ़ावे में हुए गोलमाल के बोरे में जानता जानती है। इसका हिसाब देना सरकार की भी जिम्मेदारी है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि ऐसे अधिकारियों के नेतृत्व में एसआईटी जांच कराई जा रही है जिनकी निष्पक्षता पर पहले से ही प्रश्नचिन्ह लगता रहा है। इससे जांच की विश्वसनीयता प्रभावित हो सकती है। 

 

विज्ञापन

प्रशासनिक जवाबदेही भी तय होनी चाहिए

भरतीय जनता पार्टी की सरकार पूरे मामले पर जवाब देने के बजाय तथ्यों और सवालों को दबाने का काम कार्य कर रही है। श्री राम जन्मभूमि ट्रस्ट के शीर्ष स्तर पर ऐसे लोगों की नियुक्ति की गई जिनका सीधा संबंध केन्द्र सरकार और पीएमओ से रहा है इसलिए इस मामले की नैतिक और प्रशासनिक जवाबदेही भी तय होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि चंदा चोरी से देश और दुनिया के हिन्दू समाज की भावनाओं को छलने का काम किया गया है।

राहुल गांधी के जन्म दिन पर विभिन्न कार्यकर्म

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी के जन्मदिन पर बृहस्पितवार को विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों में हिस्सा लेकर प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने राहुल गांधी के दीर्घायु होने की कामना की। हनुमनं धाम मंदिर में आयोजित रुद्राभिषेक में भी वह शामिल हुए। प्रदेश मुख्यालय में आयोजित जन्म दिन समारोह में केक काटकर एक- दूसरे को बधाई दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें