फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मसार खाकी: यूपी में पांच लाख लूटने वाले तीन पुलिस वालों पर जल्द होगा इनाम घोषित, छापेमारी तेज

Thu, 18 Jun 2026 09:04 PM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

निवेश के बहाने दो लोगों का अपहरण कर पांच लाख रुपये लूटने के मामले में एक चौकी प्रभारी, एक अर्धसैनिक बल के अधिकारी और एक अन्य आरोपी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में कई स्थानों पर दबिश दे रही है। गिरफ्तारी के लिए इनाम घोषित करने की तैयारी भी चल रही है।
विज्ञापन
लूट आरोपी तीनों पुलिस कर्मी। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

निवेश के नाम पर दो दोस्तों को अगवा कर असलहे के बल पर पांच लाख रुपये लूटने के आरोपी कमता चौकी प्रभारी मोहित, सीआरपीएफ दरोगा जय प्रकाश और आनंद दुबे के खिलाफ इनाम घोषित करने की तैयारी है। घटना के खुलासे के बाद से तीनों फरार हैं। पुलिस टीमें उनकी तलाश में लगातार दबिश दे रही हैं।

विज्ञापन


इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा के मुताबिक, आरोपी चौकी प्रभारी मोहित की तलाश में पुलिस टीम ने उसके गृह जनपद मुजफ्फरनगर में दबिश दी थी, लेकिन वह वहां नहीं मिला। इसके अलावा, गाजीपुर निवासी सीआरपीएफ दरोगा जय प्रकाश की तलाश में पुलिस ने गाजीपुर में भी दबिश दी थी।

नामजद आरोपी आनंद दुबे का सही पता पुलिस के पास नहीं है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जल्द ही उन पर इनाम घोषित किया जा सकता है। इस मामले में गिरफ्तार सिपाही पूर्ण सिंह और उसके साथियों से मिले मोबाइल नंबरों की कॉल डिटेल भी पुलिस खंगाल रही है। पुलिस की कुछ टीमें फरार आरोपियों के संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं।

विज्ञापन




 

विज्ञापन

यह है पूरी घटना

पीजीआई के तेलीबाग स्थित वृंदावन कॉलोनी निवासी दिवाकर सिंह और उनके साथी अनूप शुक्ला को एक कंपनी में निवेश के बहाने 10 जून को चिनहट इलाके में बुलाया गया था। इसके बाद बोलेरो और कार सवार कुछ लोगों ने उनका अपहरण कर लिया और असलहे के बल पर उनसे पांच लाख रुपये लूट लिए। विरोध करने पर दोनों के साथ मारपीट भी की गई। 

बाद में आरोपी उन्हें कुछ दूर ले जाकर वाहन से उतारकर फरार हो गए। इस मामले में दिवाकर सिंह के भाई प्रभाकर सिंह ने चिनहट थाने में जय प्रकाश यादव, आनंद दुबे और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। पुलिस ने कमता चौकी के सिपाही पूर्ण सिंह और उसके तीन साथियों-गोरखपुर के बड़गांव, रामगढ़ताल निवासी जावेद हुसैन, गोरखपुर के तिवारीपुर निवासी आसिफ तथा संतकबीरनगर के महुली थाना क्षेत्र के झकही चक बेल्हुआ निवासी प्रवेश त्रिपाठी को गिरफ्तार भी किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें