फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : प्रियंका बोलीं, टेनी को पीएम का संरक्षण, लल्लू ने कहा- बर्खास्तगी के लिए और कितने साक्ष्य चाहिए सरकार को

Mon, 03 Jan 2022 10:18 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने टेनी की बर्खास्तगी की मांग की। उन्होंने कहा कि इस आरोप पत्र में टेनी के रिश्तेदार वीरेंद्र कुमार शुक्ला को पुलिस ने साक्ष्य मिटाने का दोषी माना है।
विज्ञापन
अजय कुमार लल्लू
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि झूठी माफी और कानून वापस लेने जैसे चुनावी कदम भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसान विरोधी सोच को ढक नहीं सकते हैं। वह रक्षक के पद पर हैं, पर भक्षक के साथ खड़े हैं। लखीमपुर खीरी नरसंहार मामले की चार्जशीट में भी केंद्रीय गृह राज्यमंत्री के बेटे ही किसानों को कुचलने की घटना के मुख्य आरोपी हैं। लेकिन, प्रधानमंत्री के संरक्षण के चलते मंत्री अजय मिश्रा टेनी पर जांच की आंच तक नहीं आई और वे अपने पद पर बने हुए हैं।

विज्ञापन


कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी की बर्खास्तगी के लिए मोदी सरकार को अभी कितने और साक्ष्य चाहिए। लखीमपुर खीरी हिंसा में चार किसानों सहित आठ लोगों की मौत के मामले में सोमवार को एसआईटी ने सीजेएम कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी है। उन्होंने कहा कि चार्जशीट में बताया गया है कि टेनी का पुत्र आशीष मिश्रा उर्फ  मोनू मुख्य आरोपी है और घटनास्थल पर मौजूद था। लल्लू ने पार्टी मुख्यालय पर सोमवार को पत्रकारों से बातचीत में टेनी की बर्खास्तगी की मांग की। उन्होंने कहा कि इस आरोप पत्र में टेनी के रिश्तेदार वीरेंद्र कुमार शुक्ला को पुलिस ने साक्ष्य मिटाने का दोषी माना है। उन्होंने कहा कि टेनी भी 120-बी के आरोपी हैं। एफआईआर में नाम होने के बावजूद चार्जशीट से टेनी का नाम क्यों हटाया गया? उन्होंने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा को जरूर सबक सिखाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें