फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: चुनाव से पहले भाजपा ने सजाई दिग्गजों की टीम, विनय कटियार और जोशी को भी सम्मान; ये मुस्लिम चेहरे भी

Mon, 26 Oct 2026 10:55 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की ओर से जारी तीन श्रेणी की सूची में स्थाई आमंत्रित सदस्य के तौर पर 30 नेताओं को शामिल किया गया है।  जिसमें पीएम मोदी को भी जगह मिली है। 
विज्ञापन
यूपी भाजपा संगठन में बदलाव। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों और 30 अक्तूबर को होने वाली कार्यसमिति की बैठक से पहले भाजपा ने सोमवार को 712 सदस्यीय विशाल प्रदेश कार्यसमिति घोषित कर संगठनात्मक तैयारी को नया आकार दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत प्रमुख नेताओं को शामिल करने के साथ पार्टी ने वरिष्ठ नेतृत्व, पुराने चेहरों और सामाजिक प्रतिनिधित्व को एक मंच पर लाने का प्रयास किया है। खास बात यह है कि भाजपा की कार्यसमिति की घोषणा से कुछ घंटे पहले ही सपा में शामिल होने वाले बदायूं के दातागंज के पूर्व विधायक सिनोद शाक्य को भी कार्यसमिति में शामिल किया गया है।

विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की ओर से जारी तीन श्रेणी की सूची में स्थाई आमंत्रित सदस्य के तौर पर 30 नेताओं को शामिल किया गया है। इनमें पीएम मोदी, राजनाथ सिंह, सीएम योगी दोनो डिप्टी सीएम समेत कई केंद्रीय मंत्री और सांसद शामिल हैं। वहीं, विशेष आमंत्रित सदस्यों में कुल 134 नेताओं को शामिल किया गया है। इनमें भी पार्टी के राष्ट्रीय और प्रदेश संगठन के वर्तमान और पूर्व पदाधिकारियों के अलावा प्रदेश सरकार के मंत्रियों को शामिल किया गया है। जबकि प्रदेश कार्यसमिति में 548 कार्यकर्ताओं को शामिल किया गया है।

अब तक के सबसे बड़ी कार्यसमिति में जहां सात मुस्लिम नेताओं को स्थान दिया गया हैं, वहीं, वयोवृद्ध नेता डॉ. मुरली मनोहर जोशी समेत तमाम पुराने नेताओं को भी कार्यसमिति में शामिल किया गया है। सूची में मोदी, योगी और राजनाथ सिंह की मौजूदगी केंद्र और प्रदेश नेतृत्व के साझा राजनीतिक संदेश को रेखांकित करती है। वहीं, डॉ. मुरली मनोहर जोशी और विनय कटियार को जगह देना पार्टी के पुराने नेतृत्व और वैचारिक विरासत को संगठनात्मक ढांचे में सम्मान देने का संकेत है। इसका एक राजनीतिक पहलू यह भी है कि चुनावी तैयारी के दौरान भाजपा अपने वरिष्ठ नेताओं को संगठन से जोड़े रखना चाहती है। कार्यसमिति में सात मुस्लिम नेताओं को शामिल कर भाजपा संगठन में अल्पसंख्यक प्रतिनिधित्व का संदेश देने की भी कोशिश की गई है।
विज्ञापन


सूची में सभी छह क्षेत्र पश्चिम, ब्रज, काशी, अवध, गोरक्ष और कानपुर के हर जिले में प्रतिनिधित्व देकर जातीय समीकरण भी साधने की भी कोशिश की गई है। साथ ही कार्यसमिति में स्थान देकर असंतोष को भी साधने का भी प्रयास किया गया है। वहीं, पिछले दिनों ब्राम्हण समाज की बैठक करने वाले एक भी विधायकों को सूची में नहीं शामिल किया गया है।

Trending Videos

सपा के बागियों को नहीं मिली जगह

सिर्फ मनोज पांडेय को मिली जगह। - फोटो : संवाद/PTI
सपा से बगावत करते हाल में भी भाजपा में शामिल होने वाले गोसाईंगज के विधायक अभय सिंह, अमेठी के गौरीगंज के विधायक राकेश प्रताप सिंह और जालौन के कालपी के विधायक विनोद चतुर्वेदी को कार्यसमिति में नहीं शामिल किया गया है। जबकि रायबरेली के ऊंचाहार से विधायक और हाल में ही मंत्री बनाए गए मनोज पांडेय को कार्यसमिति में शामिल किया गया है।

इन पूर्व प्रदेश अध्यक्षों को मिला स्थान

राजनाथ सिंह को मिला स्थान।
ओम प्रकाश सिंह, राजनाथ सिंह, विनय कटियार, डॉ. रमापति राम त्रिपाठी, सूर्य प्रताप शाही, डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेई, डॉ. महेन्द्र नाथ पांडेय. स्वतंत्र देव सिंह, भूपेन्द्र चौधरी।

ये मुस्लिम चेहरे भी बने हैं सदस्य

इसके अलावा कार्यसमिति में कुल सात मुस्लिम चेहरों को शामिल किया गया है। स्थाई आमंत्रि सदस्य के तौर पर पूर्व केंद्रीय मंत्रीमुख्तार अब्बास नकवी, तारिक मंसूर, कुंवर बासित अली को तो प्रदेश सरकार में मंत्री दानिश आजाद अंसारी को विशेष आमंत्रित और अशफाक सैफी, गैरूल हसन रिजवी व हैदर अब्बास चांद को प्रदेश कार्यसमिति में शामिल किया गया है।
विज्ञापन

ये 30 नेता बने कार्यसमिति में स्थायी आमंत्रित सदस्य

कार्यसमिति में स्थाई सदस्य के तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कुल 30 प्रमुख नेताओं को स्थान दिया गया है। इस सूची में दोनों उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और बृजेश पाठक भी शामिल हैं। संगठन से जुड़े राष्ट्रीय पदाधिकारियों में रेखा वर्मा, तारिक मंसूर, स्मृति ईरानी, हरीश द्विवेदी, भोला सिंह, संगीता यादव, अमरपाल मौर्य और कुंवर बासित अली को स्थायी आमंत्रित सदस्य बनाया गया है। इसके अलावा केंद्रीय मंत्रियों में हरदीप सिंह पुरी, बीएल वर्मा, कमलेश पासवान, जितिन प्रसाद, एसपी सिंह बघेल और कीर्तिवर्धन सिंह के नाम सूची में दर्ज हैं। वरिष्ठ नेताओं तथा पूर्व प्रदेश अध्यक्षों में मुरली मनोहर जोशी, ओमप्रकाश सिंह, विनय कटियार, रमापति राम त्रिपाठी, सूर्य प्रताप शाही, लक्ष्मीकान्त वाजपेयी, महेन्द्र नाथ पाण्डेय, स्वतंत्र देव सिंह, भूपेन्द्र सिंह चौधरी के अलावा पूर्व केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति और मुख्तार अब्बास नकवी को इस समिति में जगह दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें