फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी:गुरुवार के बाद प्रदेश में कुछ दिन के लिए थम जाएगा मानसून, किसी भी जिले के लिए आज भारी बारिश का अलर्ट नहीं

Thu, 03 Jul 2025 10:35 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

UP Monsoon Alert: यूपी में मानसून एक बार फिर थमने जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार के बाद कुछ दिनों तक एक बार फिर से गर्मी और उमस का सामना करना पड़ सकता है। 
विज्ञापन
मानसून अलर्ट प्रतीकात्मक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP Weather News Today: उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड, विंध्य क्षेत्र और मध्य प्रदेश से सटे जिलों में बृहस्पतिवार को भी मानसूनी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में मानसूनी बारिश के फिलहाल धीमा पड़ने के संकेत हैं। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि दो दिन बाद थोड़ी सक्रियता के साथ बारिश की रफ्तार दोबारा मानसूनी धीमी पड़ेगी।

विज्ञापन


हालांकि इस दौरान धूप छांव के साथ हवा में मौजूद पर्याप्त नमी की हीटिंग होने और बादलों की आवाजाही से गरज चमक और बूंदाबांदी की मौसमी परिस्थितियां बनी रहेंगी। बुधवार को यूपी के सोनभद्र, लखीमपुर खीरी, बाराबंकी, अयोध्या, बस्ती, वाराणसी, बलिया में हल्की से मध्यम बारिश हुई।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि वेदर सिस्टम फिलहाल दक्षिण की ओर ज्यादा सक्रिय है। इस वजह से बुंदेलखंड और दक्षिणी यूपी के इलाकों में और कहीं- कहीं तराई में बृहस्पतिवार को अच्छी बारिश की संभावना है। बृहस्पतिवार के लिए प्रदेश के बाकी जगहों पर भारी बारिश की चेतावनी नहीं है।

विज्ञापन

सुस्त पड़े बादल, उमस बढ़ी, पारा चढ़ा

 राजधानी में बीते कुछ दिनों से हो रही मानसूनी बारिश और पारे में गिरावट दाैर बुधवार को थम गया। कुछ इलाकों को छोड़ दें आमतौर पर बादल शांत रहे। इससे अधिकतम तापमान दो डिग्री और न्यूनतम तापमान में करीब डेढ़ डिग्री चढ़ गया। बृहस्पतिवार को भी कमोबेश ऐसा ही माैसम रहेगा। माैसम विभाग के अनुसार अब शुक्रवार को बूंदाबांदी या हल्की बारिश देखने को मिल सकती है।

बुधवार आसमान में बादलों की माैजूदगी के बीच धूप-छांव का खेल चलता रहा। दोपहर में हजरतगंज, महानगर और गोमतीनगर विस्तार में कुछ देर के लिए हल्की बारिश हुई। शहर के अन्य हिस्से को ये भी नसीब नहीं हुआ। दोपहर बाद उमस भरी गर्मी और बढ़ गई।
विज्ञापन

खिसक चुका है वेदर सिस्टम 

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि वर्तमान में वेदर सिस्टम दक्षिणी यूपी की ओर खिसक चुका है। इसी वजह से अवध क्षेत्र में बादलों की सक्रियता घटी है। हालांकि, शुक्रवार को बूंदाबांदी या हल्की बारिश की सौगात मिल सकती है। बुधवार को अधिकतम तापमान दो डिग्री की बढ़त के साथ 34.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 1.4 डिग्री बढ़त के साथ 26.6 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें