फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्व में कमी: हर महीने बढ़ रहे 25 हजार करदाता, पर विभाग की वृद्धि स्थिर, कारणों की खोज में जुटी टीम

Thu, 03 Jul 2025 10:19 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

राजस्व कर विभाग में अपीलों का तेज निस्तारण किया जा रहा है व सख्ती के बावजूद राजस्व में कमी आई है। विभाग की टीम कारणों की खोज में जुटी हुई है।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्य कर विभाग में हर महीने 25 से 30 हजार नए करदाता जुड़ रहे हैं। अपीलों का निस्तारण भी तेजी से हो रहा है। समयबद्ध लक्ष्य दिए गए हैं। इसके बावजूद विभाग की ग्रोथ स्थिर है। पिछले वर्ष जून की तुलना में इस साल जून में तो नकारात्मक वृद्धि दर्ज की गई है। इसका एक प्रमुख कारण उत्पादन सूचकांक में राष्ट्रव्यापी कमी को माना जा रहा है, लेकिन विभाग की टीम इस गिरावट के अन्य कारणों की खोज कर रही है।

विज्ञापन


वस्तु एवं सेवा कर नेटवर्क (जीएसटीएन) ने जून की राज्यवार जीएसटी ग्रोथ जारी की है। इसमें पहली बार नौ राज्य ऐसे हैं, जिनकी ग्रोथ जून में नकारात्मक रही है। इस सूची में गुजरात, पंजाब, चंडीगढ़ और यूपी का नाम भी है। शेष पांच में से चार राज्य नार्थ ईस्ट के हैं। जीएसटी की सबसे तेज ग्रोथ वाले राज्यों में बिहार और झारखंड शामिल हैं। इस बदलाव ने विभाग को भी विश्लेषण पर मजबूर कर दिया है।

ये भी पढ़ें - डबल मर्डर से थर्रा उठी राजधानी... पत्नी बोली- बच्चों के सामने अभद्रता करता था आरोपी... महिला आयोग में शिकायत से था नाराज
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - 'मरना है तो मर जाओ...', साढू और साली के सामने इसलिए गिड़गिड़ाए थे कारोबारी; वापस आकर पत्नी-बेटी संग दी जान


यूपी में निर्यातक तो अच्छे खासे हैं। यहां से करीब दो लाख करोड़ का निर्यात हो रहा है, लेकिन आयातकों की संख्या कम है। आयातकों की संख्या महाराष्ट्र, गुजरात और कर्नाटक में ज्यादा है। इसका राजस्व संबंधी लाभ भी इन्ही राज्यों के करदाताओं को मिलता है। दूसरी तरफ उत्पादन ग्रोथ में राष्ट्रीय स्तर पर कमी आई है, जिसका असर यूपी पर भी पड़ा है। इसके बावजूद राज्य कर विभाग समीक्षा कर रहा है कि शुद्ध जीएसटी आय में राष्ट्रीय स्तर पर 10.7 फीसदी की वृद्धि हुई है।

औद्योगिक और बुनियादी दृष्टि से अपेक्षाकृत पिछड़े राज्यों में रिकॉर्ड 12 फीसदी की ग्रोथ दर्ज की गई है, फिर यूपी में राजस्व की रफ्तार धीमी पड़ने के क्या कारण हो सकते हैं। इसके जरिये विभाग अपने सालाना जीएसटी लक्ष्य 1.75 लाख करोड़ तक पहुंचने का रोडमैप भी तैयार करेगा।

विज्ञापन

सबसे ज्यादा जीएसटी ग्रोथ वाले राज्य

हरियाणा 10 फीसदी
बिहार 12 फीसदी
सिक्किम 15 फीसदी
नगालैंड 71 फीसदी
त्रिपुरा 18 फीसदी
झारखंड 10 फीसदी
लक्षद्वीप 37 फीसदी
लद्दाख 22 फीसदी

सबसे कम जीएसटी ग्रोथ वाले राज्य
 
पंजाब  -3 फीसदी
चंडीगढ़ -2 फीसदी
उत्तर प्रदेश -4 फीसदी
मणिपुर -36 फीसदी
मिजोरम -29 फीसदी
मेघालय -4 फीसदी
असम -3 फीसदी
गुजरात व पुडुचेरी 1 फीसदी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें