दिसंबर के पहले सप्ताह में इंस्पेक्टर और सब इंस्पेक्टर के तबादलों की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। वहीं, एसपी से लेकर डीजी स्तर तक के अधिकारियों के तबादलों में तेजी आएगी।
पुलिस महकमे में डीजीपी कॉन्फ्रेंस के बाद बड़ी संख्या में बदलाव होंगे। इसमें उप निरीक्षक रैंक के पुलिस कर्मियों से लेकर डीजी स्तर तक के अधिकारी शामिल रहेंगे। सूत्रों का कहना है कि दिसंबर के पहले सप्ताह में इंस्पेक्टर और सब इंस्पेक्टर के तबादलों की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। वहीं, एसपी से लेकर डीजी स्तर तक के अधिकारियों के तबादलों में तेजी आएगी।
विज्ञापन
देवरिया, मुजफ्फरनगर और बुलंदशहर समेत कई जिलों के पुलिस कप्तान बदले जाने हैं, जो लंबे समय से तैनात हैं। इधर, लखनऊ जोन के एडीजी का प्रमोशन हो चुका है, अब वे डीजी बन चुके हैं। ऐसे में उनके स्थान पर नया एडीजी बनाया जाना तय है।
उधर, पुलिस विभाग की विभिन्न शाखाओं में कई पद खाली हैं। मसलन विजिलेंस, ईओडब्ल्यू और पावर कॉर्पोरेशन में कोई पूर्णकालिक निदेशक नहीं है। मानवाधिकार आयोग में डीजी का पद खाली है। इन पदों को जल्द भरे जाने की उम्मीद हैं।