फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: दबंगों के अवैध कब्जे पर चला प्रशासन का बुलडोजर, दो दिन पहले यहीं पर प्रशासन की टीम पर हुआ था हमला

Fri, 20 Jun 2025 09:19 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी

सार

अमेठी के गौरीगंज में एसडीएम की मौजूदगी में दबंगों का अवैध निर्माण ढहा दिया गया। दो दिन पहले ही यहां पर अतिक्रमण हटाने आई प्रशासन की टीम पर दबंगों ने हमला कर दिया था।
विज्ञापन
बुलडोजर ने ढहाया अवैध निर्माण। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेठी के गौरीगंज कोतवाली क्षेत्र के माधवपुर वार्ड नंबर 13 में चकमार्ग की भूमि पर किए गए अवैध कब्जे पर शुक्रवार को प्रशासन का बुलडोजर चला। दो दिन पहले इसी स्थान पर अतिक्रमण हटाने पहुंची राजस्व टीम और एसडीएम पर दबंगों ने हमला किया था, जिसमें नायब तहसीलदार और लेखपाल घायल हो गए थे।

विज्ञापन


शुक्रवार को एसडीएम प्रीति तिवारी के नेतृत्व में भारी पुलिस बल और राजस्वकर्मियों की मौजूदगी में बंजर भूमि पर बने अवैध निर्माण को ध्वस्त किया गया। मौके पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे।

ये भी पढ़ें - यूपी के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट, यहां पढ़ें मौसम का पूरा हाल
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - भूतल की तरह राम दरबार के गर्भगृह में भी खामियां, जलनिकासी की व्यवस्था नहीं


घटना की पृष्ठभूमि बुधवार दोपहर की है, जब माधवपुर निवासी भोलानाथ सिंह की शिकायत पर चकमार्ग से अवैध निर्माण हटाने पहुंची प्रशासनिक टीम पर दबंगों ने महिलाओं और पुरुषों को एकत्र कर लाठी-डंडों और पथराव से हमला बोल दिया था। टीम को जान बचाकर थाने में शरण लेनी पड़ी थी।

घटना के बाद लेखपालों की तहरीर पर नामजद और अज्ञात मिलाकर कुल 20 से अधिक लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस ने शुक्रवार तक पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, आरोपी उदयभान सिंह ने बंजर भूमि पर अवैध रूप से पक्का निर्माण करा रखा था। उसके परिवार द्वारा अन्य कई सरकारी भूमि पर भी कब्जा किए जाने की शिकायतें सामने आई हैं। प्रशासन ने अब इन सभी कब्जों की जांच कर कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है।

गुरुवार को इस पूरे मामले को लेकर कलेक्ट्रेट में एसडीएम, तहसीलदार, राजस्व विभाग और पुलिस अधिकारियों की बैठक हुई थी, जिसके बाद शुक्रवार को सख्त कार्रवाई अमल में लाई गई। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सरकारी जमीनों पर कब्जा करने वालों को किसी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें