फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: रियल एस्टेट फर्म संचालक ने कमाने के चक्कर में गंवा दिए 2.6 करोड़, जालसाज ने लगाई चपत

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। संत कबीर नगर के बरई पार बधौली निवासी जालसाज अंगद चौहान ने रियल एस्टेट फर्म संचालक सुशांत गोल्फ सिटी निवासी विजय बहादुर व उनके साझेदार को क्रिप्टो करेंसी में निवेश कर डॉलर कमाने का झांसा देकर उनसे 2.6 करोड़ की ठगी कर ली। पीड़ितों ने साइबर क्राइम थाने में धोखाधड़ी और आईटी एक्ट की धारा में एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन


विजय के मुताबिक, जनवरी 2023 में उन्हें व्हाट्सए पर मेसेज भेजकर अंगद ने बिग विजन सर्विस कंपनी की योजना के बारे में बताया। उसने कहा कि कंपनी लखनऊ बेस्ड है, जो क्रिप्टो करेंसी में निवेश कराती है। बदले में हर माह तीन प्रतिशत डॉलर में मुनाफा देती है। अंगद ने कहा कि कंपनी एनफटीजेड स्पेस बिट क्वाइन लॉन्च कर रही है। झांसे में आए विजय ने साझेदार विनय को कंपनी की योजना के बारे में भी बताया और दोनों ने अंगद के जरिये कंपनी में जनवरी 2023 से दिसंबर 2024 तक टुकड़ों में 2.6 करोड़ निवेश कर दिए। इसमें कुछ रकम पीड़ित विजय ने आरोपी को लखनऊ में दी। आरोपी ने उनसे कहा कि वह निवेश की गई रकम और मुनाफे के रुपये एनफटीजेड मोबाइल एप में देख सकते हैं। विजय का आरोप है मुनाफा दिखने पर जब उन्होंने रकम निकालनी चाही तो उन्हें व साझेदार को एप व कंपनी से निकाल दिया गया। इंस्पेक्टर ब्रजेश यादव के मुताबिक, केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

कारोबारी से 1.42 करोड़ की ठगी
लखनऊ। साइबर जालसाज ने 60 वर्षीय काराेबारी पीजीआई साउथ सिटी निवासी अरबिंदो कुमार पांडेय को शेयर ट्रेडिंग का झांसा देकर 1.42 करोड़ की ठगी कर ली। पीड़ित ने साइबर क्राइम थाने में धोखाधड़ी और आईटी एक्ट की धारा में एफआईआर दर्ज कराई है। अरबिंदो के मुताबिक बीते 23 अप्रैल को सोशल मीडिया पर उनका संपर्क फायर्स सिक्योरिटी प्रा. लि. कंपनी के मालिक मेहुल गोयल से हुआ। मेहुल ने उनसे कहा कि कि उनकी कंपनी शेयर ट्रेडिंग कराती है। इससे निवेशकों को काफी फायदा होता है। झांसे में आकर अरबिंदो ने कंपनी में फायरस्पिस एप के जरिये 1.42 करोड़ निवेश कर दिए। बीते 11 जून को एप में निवेश के साथ मुनाफे की रकम 19 करोड़ दिखने लगी। अरबिंदो ने जब रकम निकालनी चाही तो ठग ने अगले दिन एप में दिख रही रकम को शून्य कर दिया। इंस्पेक्टर ब्रजेश यादव के मुताबिक मामले की तफ्तीश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें