फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Administration : देर रात 12 अपर पुलिस अधीक्षकों का तबादला, चंद्र प्रकाश शुक्ला को मिली एसआईटी लखनऊ की कमान

Wed, 24 Aug 2022 02:50 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

UP Administration : इनमें अमरोहा में तैनात एएसपी चंद्र प्रकाश शुक्ला को एसआईटी लखनऊ, ओमवीर सिंह को बिजनौर से सतर्कता अधिष्ठान लखनऊ, शैलेंद्र कुमार राय को चित्रकूट से क्षेत्रीय अभिसूचना आजमगढ़, राजेश कुमार को फतेहपुर से विशेष जांच लखनऊ में तैनाती दी गई है। 
विज्ञापन
यूपी सचिवालय - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शासन ने मंगलवार देर रात 12 अपर पुलिस अधीक्षकों के तबादले कर दिए। इनमें अमरोहा में तैनात एएसपी चंद्र प्रकाश शुक्ला को एसआईटी लखनऊ, ओमवीर सिंह को बिजनौर से सतर्कता अधिष्ठान लखनऊ, शैलेंद्र कुमार राय को चित्रकूट से क्षेत्रीय अभिसूचना आजमगढ़, राजेश कुमार को फतेहपुर से विशेष जांच लखनऊ में तैनाती दी गई है। 

विज्ञापन


इसी तरह राजधारी चौरसिया को गाजीपुर से ईओडब्ल्यू मुख्यालय, अनिल कुमार सिंह को कासगंज से पुलिस भर्ती बोर्ड लखनऊ, आदित्य कुमार शुक्ला को कानपुर आउटर से सतर्कता अधिष्ठान लखनऊ भेजा गया है। वहीं संजय कुमार को मिर्जापुर से उप सेनानायक विशेष परिक्षेत्र सुरक्षा वाहिनी लखनऊ, दिनेश कुमार सिंह को प्रयागराज से अभिसूचना मुख्यालय लखनऊ, विनोद कुमार को सोनभद्र से 34वीं वाहिनी पीएसी वाराणसी, प्रेम चंद्र को सहारनपुर से एसडीआरएफ लखनऊ और केशव चंद्र गोस्वामी को श्रावस्ती से सीबीसीआईडी मुख्यालय लखनऊ भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें