फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: एक ही नाम की एक से अधिक मानव संपदा आईडी पर होगी कार्यवाही, बीएसए को निर्देश हुए जारी

Tue, 10 Feb 2026 10:33 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

बेसिक शिक्षा निदेशक ने अपने निर्देश में कहा है कि यदि कोई कार्मिक संदिग्ध है तो उस पर कार्यवाही  की जाए। उन्होंने इसकी प्रक्रिया 28 जनवरी तक पूरी करते हुए निदेशालय को भी अवगत कराने को कहा है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में बेसिक शिक्षा विभाग में एक ही नाम, पिता का नाम व जन्मतिथि वाले कार्मिकों की एक से अधिक मानव संपदा आईडी न सिर्फ बनी बल्कि सक्रिय भी है। बेसिक शिक्षा विभाग ने ऐसे कार्मिकों को चिह्नित करते हुए नियमानुसार कार्यवाही के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


बेसिक शिक्षा निदेशक प्रताप सिंह बघेल ने सभी बीएसए को भेजे पत्र में कहा है कि जिलों में एक ही नाम, पिता, जन्मतिथि वाले कार्मिकों की एक से अधिक मानव संपदा आईडी बनी हुई है। इतना ही नहीं वर्तमान में दोनों आईडी सक्रिय भी हैं। उन्होंने बीएसए को निर्देश दिया है कि इसकी भली भांति जांच करते हुए यदि कोई कार्मिक संदिग्ध है तो उस पर कार्यवाही भी की जाए। उन्होंने इसकी प्रक्रिया 28 जनवरी तक पूरी करते हुए निदेशालय को भी अवगत कराने को कहा है।

ये भी पढ़ें - चुनावी साल में हो सकती हैं तोहफों की बारिश, बढ़ सकती हैं इनकी पेंशन; खुलेंगे स्पोर्ट्स कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - योगी सरकार कल पेश करेगी अपना दसवां बजट, नौ लाख करोड़ बजट के होने का अनुमान; इन क्षेत्रों में फोकस


आठ शिक्षा अधिकारियों को मिली एसीपी
प्रदेश में माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से समूह क श्रेणी के आठ अधिकारियों को एसीपी-ग्रेड वेतन की स्वीकृति शासन ने दे दी है। विभाग के संयुक्त सचिव संदीप परमार के अनुसार इसमें डायट प्राचार्य वाराणसी अशोक कुमार गुप्ता, डीआईओएस सिद्धार्थनगर अरुण कुमार, सहायक शिक्षा निदेशक सेवाएं शिवानी, डीआईओएस लखीमपुर खीरी विनोद कुमार मिश्र, मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक संजय कुमार कुशवाहा, डीआईओएस सहारनपुर रेखा, डीआईओएस गोंडा डॉ. रामचंद्र, डायट बिजनौर के प्रभारी प्राचार्य महावीर सिंह शामिल हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें