फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मुख्य न्यायाधीश पर हुए हमले को लेकर 10 अक्तूबर को पूरे प्रदेश में प्रदर्शन करेगी आम आदमी पार्टी

Wed, 08 Oct 2025 05:32 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

मुख्य न्यायाधीश पर जूता फेंकने की घटना के विरोध में आम आदमी पार्टी 10 अक्तूबर को पूरे प्रदेश में विरोध प्रदर्शन करेगी। आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि यह घटना भारत के संविधान, बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के सपनों और भारत की आत्मा पर हमला है।
 
विज्ञापन
संजय सिंह, सांसद, आम आदमी पार्टी। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आम आदमी पार्टी ने देश के मुख्य न्यायाधीश पर जूता फेंकने को लेकर 10 अक्तूबर को पूरे प्रदेश में प्रदर्शन करने का एलान किया है। आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि यह मुख्य न्यायाधीश पर नहीं बल्कि भारत के संविधान, बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के सपनों और भारत की आत्मा पर हमला है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा देश  इस बात से स्तब्ध है कि मुख्य न्यायाधीश पर जूता फेंकने की कोशिश करने वाला व्यक्ति खुलेआम टीवी पर आकर गर्व से कह रहा है कि उसे अपने कृत्य पर कोई अफसोस नहीं है, और फिर भी उसके खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। आप की मांग है कि मुख्य न्यायाधीश पर जूता फेंकने का प्रयास करने वाले शख्स को तुरंत गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए।

मुख्य न्यायाधीश के खिलाफ सोशल मीडिया पर अपमानजनक वीडियो (जैसे कि गले में हांडी बांधने की पुरानी, अपमानजनक प्रथा की याद दिलाने वाले वीडियो) और आपत्तिजनक टिप्पणियां करने वाले सभी ट्विटर हैंडल और व्यक्तियों को तुरंत बैन कर व गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें