फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: गोंडा जिले में हुई वीभत्स घटना, सातवीं क्लास के छात्र को हथियार से काटा, गला रेतकर की हत्या

Sun, 21 Apr 2024 05:48 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, गोंडा

सार

यूपी के गोंडा जिले में एक वीभत्स घटना सामने आई है। यहां सातवीं कक्षा में पढ़ने वाले बच्चे की गला रेतकर हत्या कर दी गई है। हत्यारे की तफ्शीश में पुलिस लग गई है। 
विज्ञापन
गेहूं के खेत के पास मिला बच्चे का शव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 तिलक समारोह में शामिल होने के लिए शनिवार की देर रात घर से निकले एक छात्र की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी गई। कातिल ने किशोर के चेहरे व पेट पर कई ताबड़तोड़ हमले किए। दोनों हाथ भी रेत डाले।  रविवार की सुबह घर से 100 मीटर की दूरी पर गेहूं के खेत के पास उसका शव पड़ा मिला। हत्या की सूचना पर पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे। डॉग स्क्वायड व फॉरेंसिक टीमें भी तफ्तीश में लगी हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। 

विज्ञापन


 इटियाथोक थाना क्षेत्र के भुड़कुड़ा दलपतपुर खटिकनपुरवा निवासी सुरेंद्र ने बताया कि उसका सबसे छोटा भाई मनीष कुमार यादव (15) क्षेत्र गोपालबाग स्थित गुरुकुल विद्यापीठ में कक्षा सात का छात्र था। गांव में दो लोगों के यहां तिलक समारोह था। वह रात में सबके साथ खाना परोसने में सहयोग कर रहा था, उसके बाद घर लौट आया। लगभग साढ़े दस बजे मां से लघुशंका जाने की बात कहते हुए घर से निकल गया। उसके बाद वह वापस नहीं लौटा। 

घरवालों ने समझा कि वह गांव में कार्यक्रम में ही होगा। रविवार की सुबह उनका चचेरा भाई रामबाबू सुबह गांव में ही निकला था, उसने गेहूं के खेत में उसका शव पड़ा देखा तो शोर मचाता हुआ घर की तरफ आया। शोर सुनकर ग्रामीण इकट्ठा हो गए। मनीष की हत्या की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन


हाथ लगे अहम सुराग, जल्द होगा खुलासा 
इटियाथोक थाना क्षेत्र के भुड़कुड़ा दलपतपुर खटिकन पुरवा में छात्र की हत्या में अहम सुराग पुलिस के हाथ लगे हैं। इटियाथोक थाने की पुलिस टीमें हत्यारोपी की तलाश कर रही हैं। जल्द हत्या का खुलासा किया जाएगा। - विनीत जायसवाल, पुलिस अधीक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें