फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : प्रदेश में 844 नए मरीज, मुख्यमंत्री योगी बोले, सावधानी और सतर्कता ही कोविड नियंत्रण का आधार

Sat, 19 Feb 2022 12:59 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

मुख्यमंत्री ने कहा कि सीएम हेल्पलाइन के माध्यम से अस्पताल में उपचाराधीन कोविड पॉजिटिव लोगों के परिजनों से नियमित अंतराल पर संवाद किया जाए।
विज्ञापन
टीम-9 के साथ बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सावधानी और सतर्कता ही कोविड नियंत्रण का आधार है। कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए हर स्तर पर सावधानी बरती जाए। टीकाकरण, टेस्टिंग और ट्रेसिंग का कार्य जारी रखा जाए। वह कोविड की स्थिति की समीक्षा कर रहे थे।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि सीएम हेल्पलाइन के माध्यम से अस्पताल में उपचाराधीन कोविड पॉजिटिव लोगों के परिजनों से नियमित अंतराल पर संवाद किया जाए। होम आइसोलेशन में स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर रहे लोगों से संवाद कर उन्हें मेडिकल परामर्श, मेडिसिन किट सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध करायी जाएं।

प्रदेश में 844 नए मरीज मिले
प्रदेश में 844 नए करोरा मरीज मिले हैं, जबकि 1647 ठीक हुए हैं। अब प्रदेश में 8683 एक्टिव केस बचे हैं। इसी तरह अब तक 28 करोड़ 51 हजार से अधिक कोविड टीका लग चुका है। 18 वर्ष से अधिक उम्र के हर नागरिक को टीका लग चुका है। 77 फीसदी से अधिक वयस्क टीके की दोनों डोज ले चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें