फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पुलिस में भर्ती होने के लिए 8.50 लाख युवाओं ने कराया वन टाइम रजिस्ट्रेशन, दिख रहा जबरदस्त उत्साह

Thu, 21 Aug 2025 09:34 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

पुलिस भर्ती के लिए अब तक साढ़े आठ लाख युवा वन टाइम रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। वहीं, दरोगा और समकक्ष पदों पर भर्ती के लिए अब तक 75 हजार से अधिक आवेदन आए हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस में भर्ती होने के लिए युवा खासा उत्साह दिखा रहे हैं। भर्ती बोर्ड की ओर से शुरू की गई वन टाइम रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया के तहत अब तक 8.50 लाख युवा पंजीकरण करा चुके हैं। वहीं दरोगा और समकक्ष पदों पर भर्ती के लिए भी 75 हजार से अधिक आवेदन आ चुके हैं।
विज्ञापन


अधिकारियों के मुताबिक दरोगा भर्ती के लिए 20 लाख से अधिक आवेदन आने की संभावना है। अभी भर्ती बोर्ड को सिपाही के करीब 20 हजार पदों पर भर्ती की प्रकिया शुरू करनी है।

ये भी पढ़ें - यूपी में अगले चार दिन भारी बारिश के आसार, 47 जिलों में गरज चमक के साथ बिजली गिरने की आशंका
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - राजस्व विभाग पुश्तैनी जमीन का उपलब्ध कराएगा नक्शा, जारी किया गया आदेश
विज्ञापन


भर्ती बोर्ड ने बीती 31 जुलाई को पुलिस के सभी विज्ञापित होने वाले पदों पर भर्ती के आवेदन के लिए वन टाइम रजिस्ट्रेशन की सुविधा शुरू की थी। इससे अभ्यर्थियों को अलग-अलग भर्ती के लिए आवेदन करने के दौरान अपना व्यक्तिगत विवरण दोबारा नहीं भरने की सहूलियत मिलेगी।

बोर्ड ने आवेदन की प्रक्रिया को सुविधाजनक, सरल, पारदर्शी व सुगम बनाने की दृष्टि से इसे शुरू किया है, जिसके लिए कोई शुल्क भी नहीं दिया जाना है। वहीं दूसरी ओर 12 अगस्त से 4543 दरोगा और समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती के लिए आवेदन भी आमंत्रित किए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें