फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : लखनऊ समेत 13 शहरों में लगे एसटीपी के लिए 63 करोड़ मंज़ूर

Wed, 22 Jun 2022 08:05 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

प्रमुख सचिव ने बताया कि एसटीपी के लिए मंजूर की गई धनराशि से 13 शहरों में लगे एसटीपी 5600 किलोमीटर लंबी सीवर लाइन और 82 पंपिंग स्टेशनों का रखरखाव किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 63 करोड़ की धनराशि में 24.50 करोड़ रुपये लखनऊ और 26 करोड़ रुपये गाजियाबाद के लिए आवंटित किए गए हैं।
विज्ञापन
एसटीपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश सरकार ने लखनऊ समेत 13 शहरों में लगे 28 एसटीपी के संचालन और उसके रखरखाव के लिए 63 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। इन शहरों में अयोध्या, आगरा, गोरखपुर, गाजियाबाद, सहारनपुर मेरठ, मुजफ्फरनगर, लोनी, पिलखुआ, अनूपशहर, रामपुर और बिजनौर शामिल हैं। इसके अलावा जल निगम को बिजली खर्च के लिए भी 11 करोड़ रुपये देने और लखनऊ में दो नये पंपिंग स्टेशनों के मरम्मत के लिए भी 1 करोड़ रुपये दिए जाने का फैसला किया गया है। इसमें जीएच हैदर कैनाल और स्विस गोमती पंपिंग स्टेशन शामिल हैं।

विज्ञापन


यह निर्णय प्रमुख सचिव नगर विकास अमृत अभिजात की अध्यक्षता में गठित समिति की बैठक में लिया गया है। प्रमुख सचिव ने बताया कि एसटीपी के लिए मंजूर की गई धनराशि से 13 शहरों में लगे एसटीपी 5600 किलोमीटर लंबी सीवर लाइन और 82 पंपिंग स्टेशनों का रखरखाव किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 63 करोड़ की धनराशि में 24.50 करोड़ रुपये लखनऊ और 26 करोड़ रुपये गाजियाबाद के लिए आवंटित किए गए हैं। जबकि गोरखपुर के लिए 1.75 करोड़ और आगरा के लिए 2.50 करोड़ रुपये जल निगम को देने का फैसला किया गया है।

प्रमुख सचिव ने बताया कि मेजर रिप्लेसमेंट फंड के तहत एसटीपी एवं सीवर लाइनों के सुधार के लिए भी लखनऊ को 10 करोड़ रुपये और गाजियाबाद को सवा करोड़ रुपए दिए गए हैं। इसके अलावा गाजियाबाद के इंदिरापुरम और डोंडा हेडा स्थित एसटीपी के विद्युत यांत्रिक कार्य के लिए भी डेढ़ करोड़ रुपए मंजूर किए गए हैं। बैठक में जल निगम नगरीय के निदेशक अनिल कुमार, निदेशक स्थानीय निकाय नेहा शर्मा, जल निगम के मुख्य अभियंता व प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सदस्य समेत कई अन्य अधिकारी मौजूद थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें