बाढ़ प्रभावित इलाकों में पीड़ितों के साथ मवेशियों की सुरक्षा और उनके खाने-पीने का भी पूरा ध्यान रखा जा रहा है। अब तक मवेशियों के लिए 500 क्विंटल भूसा वितरित जा चुका है। 129571 क्लोरीन टेबलेट और 37089 ओआरएस पैकेट भी वितरित किए जा चुके हैं, ताकि जलजनित बीमारियों पर नियंत्रण पाया जा सके। कुल 905 बाढ़ शरणालय चल रहे हैं, जहां 11248 लोग अस्थायी रूप से निवास कर रहे हैं। 757 मेडिकल टीमें स्वास्थ्य की जांच कर रही हैं। इसके साथ ही 1193 बाढ़ चौकियों की स्थापना की गई है, जो प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति पर निगरानी रख रही हैं।