फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanwar Yatra : कांवड़ यात्रा के लिए चलेंगी 300 अतिरिक्त बसें, 30 जुलाई से शुरू होगी यात्रा

Sat, 25 Jul 2026 09:06 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

लखनऊ के अलावा आगरा, बरेली, मुरादाबाद, मेरठ, गाजियाबाद, अलीगढ़, सहारनपुर, गोरखपुर और वाराणसी जैसे प्रमुख मार्गों पर बसों की समुचित व्यवस्था और सुरक्षित संचालन सुनिश्चित करने को कहा गया है।
विज्ञापन
यूपी में कांवड़ यात्रा (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांवड़ यात्रा के दौरान रोडवेज बसों में तीर्थयात्रियों को असुविधाएं न हों, इसके लिए परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह की ओर से दिशानिर्देश जारी किए गए हैं। वहीं अफसरों के अनुसार 300 से अधिक अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाएगा।

विज्ञापन


परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने बताया कि 30 जुलाई से श्रावण मास की कांवड़ यात्रा शुरू हो रही है। मुख्य पर्व श्रावण शिवरात्रि 11 अगस्त को मनाई जाएगी। ऐसे में लखनऊ के अलावा आगरा, बरेली, मुरादाबाद, मेरठ, गाजियाबाद, अलीगढ़, सहारनपुर, गोरखपुर और वाराणसी जैसे प्रमुख मार्गों पर बसों की समुचित व्यवस्था और सुरक्षित संचालन सुनिश्चित करने को कहा गया है। कांवड़ यात्रा के प्रारंभ में हरिद्वार के लिए अधिक तीर्थ यात्री यात्रा करते हैं, इसलिए हरिद्वार मार्ग पर अतिरिक्त बसों की व्यवस्था होगी।

ये भी पढ़ें - प्रदेश में मौसम का तेवर बदला, फिर से एक्टिव होगा मानसून; इन जिलों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश का अलर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - उच्च शिक्षा के शिक्षकों-कर्मचारियों को मिलेगा डेढ़ करोड़ का दुर्घटना बीमा कवर, पीएनबी के साथ होगा एमओयू


परिवहन मंत्री ने यह भी कहा कि सड़क सुरक्षा नियमों का पालन सुनिश्चित करना अनिवार्य है। बसों की गति निर्धारित सीमा में होनी चाहिए तथा चालकों का ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट आवश्यक होगा। वहीं, प्रबंध निदेशक पीएन सिंह ने बताया कि पहला सोमवार तीन अगस्त को है। प्रत्येक क्षेत्र के मुख्यालय पर 24 घंटे चलने वाला नियंत्रण कक्ष स्थापित किया जाएगा। जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर रूट डायवर्जन प्लान का पालन सुनिश्चित किया जाएगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें