फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : 98 लाख पेंशन योजना के लाभार्थियों को 2955 करोड़, सीएम ने खातों में भेजी राशि, कहा-अपनी प्रतिभा का समाज को दें लाभ

Wed, 05 Jan 2022 07:26 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

मुख्यमंत्री ने कहा कि निराश्रित महिला, वृद्धावस्था और दिव्यांगजन पेंशन योजना के तहत दी जानी वाली राशि 500 रुपये से बढ़ाकर 1000 रुपये प्रति माह कर दी गई है। कुष्ठावस्था पेंशन योजना के लाभार्थियों की पेंशन 2500 रुपये से बढ़ाकर 3000 रुपये प्रति माह की गई है।
विज्ञापन
योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के 98 लाख 28 हजार से अधिक लाभार्थियों के बैंक खातों में 2955.36 करोड़ रुपये डीबीटी के माध्यम से भेजे। इसके साथ ही इन गरीब लाभार्थियों को चालू वित्त वर्ष की आखिरी तिमाही की किस्त भी मिल गई। इस अवसर पर योगी ने कहा कि ये लाभार्थी शासन की योजनाओं से जुड़कर अपनी प्रतिभा व ऊर्जा का लाभ समाज को अवश्य देंगे।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने अपने आवास पर आयोजित कार्यक्रम में अधिकारियों को निर्देशित किया कि पढ़ने और व्यवसाय करने वाले दिव्यांगजनों को मोटर चालित तिपहिया साइकिल दें। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने वृद्धावस्था, निराश्रित महिला, दिव्यांगजन और कुष्ठावस्था पेंशन योजना के लाभार्थियों की पेंशन राशि में बढ़ोत्तरी की है। निराश्रित महिला, वृद्धावस्था और दिव्यांगजन पेंशन योजना के तहत दी जानी वाली राशि 500 रुपये से बढ़ाकर 1000 रुपये प्रति माह कर दी गई है। कुष्ठावस्था पेंशन योजना के लाभार्थियों की पेंशन 2500 रुपये से बढ़ाकर 3000 रुपये प्रति माह की गई है।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 से पूर्व वृद्धावस्था पेंशन योजना के अंतर्गत 37 लाख 47 हजार लाभार्थी थे। वर्तमान सरकार ने 19 लाख 47 हजार नए पेंशनधारकों को जोड़ा है। अब कुल 56 लाख वृद्धजन पेंशन पा रहे हैं। निराश्रित महिला पेंशन योजना के अंतर्गत 13 लाख 68 हजार नए लाभार्थियों को जोड़ा है। इस तरह से चालू वित्त वर्ष में कुल 31 लाख निराश्रित महिलाओं को पेंशन दी जा रही है। दिव्यांगजन पेंशन योजना के अंतर्गत 2 लाख 34 हजार नये पेंशनधारकों को जोड़ा है। अब11 लाख 17 हजार दिव्यांगजनों को पेंशन दी जा रही है। कुष्ठावस्था पेंशन योजना के 6 हजार 655 नए पेंशनधारकों के साथ अब उनकी कुल संख्या 11 हजार 430 लाभार्थी हो गई है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन परिवारों के सदस्य कोरोना महामारी से काल कवलित हुए हैं, उन्हें 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जा रही है। महिला कल्याण राज्यमंत्री स्वाती सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के मूल मंत्र के साथ कार्य कर रही है। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव दिव्यांगजन कल्याण हेमंत राव और सचिव मुख्यमंत्री आलोक कुमार भी उपस्थित थे।

लाभार्थियों से किया संवाद
वाराणसी के दिव्यांग युवा बजरंग लाल ने मुख्यमंत्री को पेंशन में बढ़ोतरी पर धन्यवाद दिया। बजरंग लाल ने बताया कि दंत मंजन बनाकर घर-घर बेचते हैं। इसमें सरकार की ओर से मिली ट्राई साइकिल मददगार है। मुख्यमंत्री ने बजरंग के बेटी को स्कूल भेजने पर खुशी जताई। हर तरह की मदद का भरोसा भी दिया। सहारनपुर की निराश्रित महिला रविता ने बाल सेवा योजना और कोविड से मृतकों के परिवारीजनों को मिली 50 हजार की सहायता के लिए सीएम का आभार जताया। साथ ही आंगनबाड़ी केंद्र में नियुक्ति की अपील की।

मुख्यमंत्री ने तत्काल जिलाधिकारी को रविता के आवेदन पर कार्यवाही के लिए निर्देशित किया। वृद्धावस्था पेंशन पाने वाले बिजनौर के रामपाल सिंह, निराश्रित महिला पेंशन की लता राठौर, दिव्यांग सुखदेव, वाराणसी की मुन्नी देवी, नाहिदा परवीन, चित्रकूट के दुर्गा प्रसाद, अंतिमा साहू, दिव्यांग राजेंद्र, देवरिया के बुजुर्ग लक्ष्मी प्रसाद, प्रेमशीला और गिरीश गिरी समेत कई लाभार्थियों ने सीएम को बताया कि उन्हें हर माह मुफ्त राशन, चना, दाल, तेल और नमक आदि मिल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें