फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : 26 निरीक्षक बने पुलिस उपाधीक्षक, वरिष्ठता सूची में बदलाव का मिला लाभ, प्रदेश को मिले साढ़े 15 हजार नए सिपाही

Wed, 05 Jan 2022 09:18 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

2006 बैच के पीपीएस अधिकारी जल्द ही पुलिस उपाधीक्षक के पद से अपर पुलिस अधीक्षक के पद पर पदोन्नत होंगे। इसके लिए सात जनवरी को विभागीय प्रोन्नति समिति की बैठक प्रस्तावित है। इसमें 2006 बैच के 21 और 2007 बैच के 27 अधिकारियों को अपर पुलिस अधीक्षक के पद पर पदोन्नति का लाभ दिया जाएगा।
विज्ञापन
अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश पुलिस के 26 निरीक्षकों को पुलिस उपाधीक्षक के पद पर पदोन्नति दे दी गई है। यह पदोन्नति सुप्रीमकोर्ट के आदेश केबाद निरीक्षकों की वरिष्ठता सूची में हुए बदलाव के बाद पुलिस उपाधीक्षक के पद पर रिक्ति के सापेक्ष दी गई है। इस संबंध में अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने आदेश जारी कर दिया।

विज्ञापन

    
अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया कि इसके लिए एक जनवरी को प्रयागराज में विभागीय प्रोन्नति समिति की बैठक हुई थी। इसमें 26 निरीक्षकों को पदोन्नति देने का फैसला किया गया था। इसमें विनोद कुमार शर्मा, उदय प्रताप सिंह, अजय कुमार चौहान, रीता शुक्ला, बृजेंद्र सिंह भड़ाना, संजय कुमार वर्मा, सुधीर कुमार त्यागी, प्रेम नारायण तिवारी, कौशल किशोर चौधरी, सुनील शर्मा, श्याम बहादुर सिंह, संजीव कटियार, नरिसंह नारायण शर्मा, सुनीता सिंह, मनोज कुमार शर्मा, सुनील कुमार राय, सुरेश सिंह, विजय लक्ष्मी पांडेय, सैयद मोहम्मद असगर, सुनीता कुमारी, अनिल कुमार सचान, विनय कुमार सिंह, श्रीप्रकाश सिंह, संतोष कुमार सिंह, देवेंद्र कुमार शर्मा और अरुण कुमार मिश्रा शामिल हैं।

2006 और 2007 बैच के पुलिस उपाधीक्षक जल्द बनेंगे अपर पुलिस अधीक्षक
2006 बैच के पीपीएस अधिकारी जल्द ही पुलिस उपाधीक्षक के पद से अपर पुलिस अधीक्षक के पद पर पदोन्नत होंगे। इसके लिए सात जनवरी को विभागीय प्रोन्नति समिति की बैठक प्रस्तावित है। इसमें 2006 बैच के 21 और 2007 बैच के 27 अधिकारियों को अपर पुलिस अधीक्षक के पद पर पदोन्नति का लाभ दिया जाएगा।
विज्ञापन


जिलों की पुलिस लाइन व प्रशिक्षण केंद्रों पर पूरी हुई पासिंग आउट परेड
प्रदेश को बुधवार को 15428 नए सिपाही मिल गए। बुधवार को इन सिपाहियों की पासिंग आउट परेड जिलों की पुलिस लाइन और प्रशिक्षण केंद्रों पर पूरी हो गई। जल्द ही इन सिपाहियों को जिलों में व्यवहारिक प्रशिक्षण के लिए भेजा जाएगा। जानकारी के अनुसार इन सिपाहियों को अब जिलों में थानों पर बीट पुलिसिंग, थानों की पुलिसिंग, संतरी की ड्यूटी और कैदियों को ले आने व ले जाने की ड्यूटी पर लगाया जाएगा। हालांकि इन पुलिस कर्मियों को यूपी में होने वाले विधानसभा चुनाव में नहीं लगाया जाएगा। नागरिक पुलिस के इन सिपाहियों का प्रशिक्षण पूरा होते ही 2018 अक्तूबर में नागरिक पुलिस के 31 हजार से अधिक पदों पर जो भर्ती प्रक्रिया की जा रही थी वह पूरी हो गई। अब पीएसी के 18 हजार सिपाहियों का प्रशिक्षण जल्द शुरू होगा। यह प्रशिक्षण अगले सप्ताह शुरू होने की उम्मीद है। डीजीपी मुकुल गोयल ने पुलिस विभाग में शामिल हुए 15428 सिपाहियों को बधाई देते हुए उनका स्वागत किया है। डीजीपी ने बताया कि इस भर्ती 4800 महिलाओं की भर्ती की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें