फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : प्रदेश में कोरोना के 193 नए मरीज मिले, 159 डिस्चार्ज, अस्पतालों में भर्ती हैं सिर्फ 65 मरीज

Mon, 02 May 2022 06:58 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

प्रदेश में पिछले 24 घंटे के दौरान 96242 सैंपल की जांच की गई, जिसमें 193 की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। पॉजिटिव मरीजों में गौतमबुद्ध नगर में 66, गाजियाबाद में 36, लखनऊ में 21, मेरठ में 18 और कानपुर नगर में 17 नए केस शामिल हैं।
विज्ञापन
बच्चे की कोरोना जांच करती स्वास्थ्य कर्मी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में कोविड मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है, लेकिन ज्यादातर मरीज होम आइसोलेशन में ही ठीक हो रहे हैं। प्रदेश में मौजूद 1621 कोविड मरीजों में सिर्फ 65 अस्पताल में भर्ती हैं। इसमें भी ज्यादातर दूसरी बीमारियों का इलाज कराने अस्पताल पहुंचे थे। पॉजिटिव होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कर लिया गया है।

विज्ञापन


प्रदेश में पिछले 24 घंटे के दौरान 96242 सैंपल की जांच की गई, जिसमें 193 की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। पॉजिटिव मरीजों में गौतमबुद्ध नगर में 66, गाजियाबाद में 36, लखनऊ में 21, मेरठ में 18 और कानपुर नगर में 17 नए केस शामिल हैं। अन्य जिलों में 10 से कम मरीज मिले हैं। अब प्रदेश में कुल एक्टिव केस 1621 हो गए है। इसमें गौतमबुद्ध नगर में 701, गाजियाबाद में 334, लखनऊ में 128 मरीज हैं। पिछले 24 घंटे में 159 लोग स्वस्थ भी हुए हैं।

88.72 फीसदी वयस्क लोगों को दोनों खुराक
उत्तर प्रदेश में अब तक कोविड टीके की 31 करोड़ 50 लाख डोज लगाई जा चुकी है। इसमें 18 वर्ष आयु की पूरी आबादी को टीके की कम से कम एक डोज लग चुकी है। जबकि 88.72 फीदी वयस्क लोगों को दोनों खुराक मिल चुकी है। 15 से 17 आयु वर्ग में 95.3 फीसदी से अधिक किशोरों को पहली खुराक मिल चुकी है। इसी तरह 67 फीसदी से किशोरों को दोनों डोज लग चुकी है। 12 से 14 आयु वर्ग में 63 फीसदी से अधिक बच्चे टीकाकवर पा चुके हैं। इन्हें दूसरे डोज लगाया जाना भी शुरू हो चुका है। बच्चों के टीकाकरण और वयस्कों के बूस्टर डोज लगाने का कार्य निरंतर चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें