फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: वीवीआईपी मूवमेंट देखते हुए महाकुंभ भेजे गए 1542 मुख्य आरक्षी, अगले सप्ताह आ सकते हैं पीएम और राष्ट्रपति

Wed, 22 Jan 2025 07:09 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

29 जनवरी को मौनी अमावस्या और 3 फरवरी को बसंत पंचमी का अमृत स्नान पर्व है। वहीं, अगले सप्ताह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत तमाम वीवीआईपी महाकुंभ स्नान के लिए आ सकते हैं।
विज्ञापन
राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री मोदी करेंगे महाकुंभ स्नान। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाकुंभ में आगामी दो सप्ताह के दौरान वीवीआईपी मूवमेंट एवं दो अमृत स्नान पर्व के दृष्टिगत 1542 नागरिक पुलिस के मुख्य आरक्षियों की तैनाती की गई है। सभी मुख्य आरक्षी 22 जनवरी से लेकर 5 फरवरी तक महाकुंभ क्षेत्र में ड्यूटी करेंगे। डीजीपी मुख्यालय ने इसका आदेश दिया है।

विज्ञापन


महाकुंभ में आगामी 29 जनवरी को मौनी अमावस्या और 3 फरवरी को बसंत पंचमी का अमृत स्नान पर्व है। इसके अलावा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत तमाम वीवीआईपी का आगमन प्रस्तावित है। इसके दृष्टिगत आरक्षी से मुख्य आरक्षी के पद पर प्रोन्नत होने के बाद प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे कर्मियों की तैनाती प्रयागराज में की गई है। इनकी प्रशिक्षण की अवधि मंगलवार को समाप्त हो गई है। इन्हें सीतापुर, मुरादाबाद, उन्नाव, जालौन, गोरखपुर, मिर्जापुर, मैनपुरी, मुरादाबाद, सीतापुर, सुल्तानपुर और प्रयागराज के प्रशिक्षण केंद्रों से भेजा गया है।

मंत्रियों को मिलेंगे लाइजनिंग अफसर
प्रयागराज में बुधवार को होने वाली कैबिनेट में 44 मंत्री शामिल होंगे, जिनको प्रयागराज जिले के बार्डर से शहर में लाने और वापस भेजने के लिए पुलिस के लाइजनिंग अधिकारियों की तैनाती की गई है। इस दौरान शहर में यातायात प्रभावित नहीं होने और जाम की स्थिति से निपटने के पुख्ता प्रबंध भी किए गए हैं। इसके लिए 5 सीओ रैंक के अधिकारियों को पर्यवेक्षण करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बता दें कि इनमें से अधिकांश मंत्री मंगलवार को ही प्रयागराज पहुंच चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें