फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: रूस के सहयोग से बनेंगी 120 वंदे भारत ट्रेनें, लातूर में प्रोडक्शन और झांसी में बनेगी मेटेनेंस यूनिट

Sat, 28 Nov 2026 09:27 AM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला, लखनऊ

सार

रूस के सहयोग से भारत में 120 वंदे भारत ट्रेनों का निर्माण होगा। महाराष्ट्र के लातूर में उत्पादन इकाई और झांसी में रखरखाव केंद्र बनाया जाएगा। परियोजना पर निर्माण के लिए 14,400 करोड़ और रखरखाव पर करीब 20 हजार करोड़ रुपये खर्च होंगे। ट्रेनों में महिला यात्रियों को नई सुविधाएं भी मिलेंगी।
विज्ञापन
रूस के सहयोग से बनाए जाने वाले वंदे भारत ट्रेन का मॉडल - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रूस के सहयोग से भारत में 120 अत्याधुनिक वंदे भारत ट्रेनों का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए लातूर (महाराष्ट्र) में प्रोडक्शन यूनिट स्थापित की जाएगी। प्रत्येक ट्रेन के निर्माण पर करीब 120 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इस तरह 120 ट्रेनों के निर्माण पर 14,400 करोड़ रुपये की लागत आएगी। वहीं, इनके मेंटेनेंस पर करीब 20 हजार करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। ट्रेनों के रखरखाव के लिए झांसी में मेंटेनेंस यूनिट बनाई जाएगी।

विज्ञापन


अनुसंधान, अभिकल्प एवं मानक संगठन (आरडीएसओ) में आयोजित इनो रेल प्रदर्शनी के दूसरे दिन रेल विकास निगम लिमिटेड (आरवीएनएल) के स्टॉल पर वंदे भारत ट्रेनों से जुड़ी जानकारियां साझा की गईं। आरवीएनएल के अतिरिक्त महाप्रबंधक (वित्त) सत्यव्रत ने बताया कि फिलहाल एक वंदे भारत ट्रेन के निर्माण में करीब 18 महीने लगते हैं।

नई ट्रेनों के निर्माण से रेलवे के बेड़े में इनकी संख्या बढ़ेगी। लातूर में निर्माण और झांसी में मेंटेनेंस की व्यवस्था इस परियोजना के अहम हिस्से होंगे। अभी यूपी के रायबरेली स्थित मॉडर्न रेल कोच फैक्टरी में वंदे भारत ट्रेनों का निर्माण हो रहा है।

 

 

विज्ञापन
Trending Videos

महिला यात्रियों को मिलेंगे सैनेटरी पैड

वंदे भारत ट्रेनों में महिला यात्रियों की सुविधा के लिए जल्द ही सैनेटरी पैड, टिश्यू और स्वच्छता से जुड़ी अन्य सामग्री उपलब्ध होगी। इसके लिए प्रत्येक कोच के चार वॉशरूम में से एक में विशेष बॉक्स लगाया जाएगा। रेलवे कोच वर्टिकल के सीनियर मैनेजर गुंजन पटेल के मुताबिक, इन बॉक्स का निर्माण गाजियाबाद में किया जा रहा है। जल्द ही इन्हें ट्रेनों में फिट किया जाएगा।

 

 

वेंटिलेशन सिस्टम से दूर होगी घुटन

वंदे भारत, तेजस समेत अन्य हाईस्पीड ट्रेनों में यात्रियों को घुटन महसूस होने की शिकायत दूर करने के लिए नया वेंटिलेशन सिस्टम प्रदर्शनी में प्रदर्शित किया गया। इसे ट्रेनों में लगाने की योजना है। इससे शुद्ध हवा का प्रवाह बेहतर होगा और यात्रियों को राहत मिलेगी।

 

विज्ञापन

एआई से उन्नत होगी रेल तकनीक

प्रदर्शनी के दूसरे दिन स्मार्ट रेल कोच, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित रेल मोबिलिटी, हाइड्रोजन ट्रेन, वैकल्पिक ईंधन और ऊर्जा-कुशल लोकोमोटिव पर सेमिनार हुए। इसके अलावा कवच तकनीक, स्वचालित ट्रेन सुरक्षा प्रणाली, हाईस्पीड रेल इंफ्रास्ट्रक्चर, सुरंग निर्माण और रेलवे के डिजिटल परिवर्तन पर विशेषज्ञों ने विचार साझा किए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें