फार्मासिस्ट और स्टॉक का ब्योरा देना अनिवार्य
एफएसडीए के सहायक मंडल आयुक्त ब्रजेश ने बताया कि निजी अस्पतालों की फार्मेसियों को सार्वजनिक वेबसाइट बनानी होगी। इस पर फार्मेसी का नाम, लाइसेंस नंबर, लाइसेंस धारक का नाम-पता और नियुक्त फार्मासिस्ट का नाम, पंजीकरण संख्या व फोटो देना होगा।
साप्ताहिक स्टॉक का विवरण भी सार्वजनिक करना होगा। फार्मेसी काउंटर पर मूल्य सूची और वेबसाइट का लिंक क्यूआर कोड के माध्यम से उपलब्ध कराना अनिवार्य है।
पीटीआर और पीटीसी से मिलेगी कीमतों की जानकारी
फार्मेसियों को दवाओं का प्राइस टू रिटेलर (पीटीआर) और प्राइस टू कंज्यूमर (पीटीसी) भी प्रदर्शित करना होगा। इससे मरीजों को दवा की खरीद और बिक्री की कीमत का पता चल सकेगा। खासकर भर्ती मरीजों के तीमारदार दवाओं पर होने वाले खर्च की जानकारी पहले से प्राप्त कर सकेंगे।