फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: नौकरशाही में योगी सरकार ने किया बड़ा फेरबदल, बस्ती, मुरादाबाद सहित बदले गए 12 जिलों के डीएम

Wed, 26 Jun 2024 12:10 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

12 IAS officers transferred: यूपी शासन ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए प्रदेश में 12 जिलों के डीमए बदल दिए हैं। इसके पहले आज ही सात जिलों के पुलिस कप्तान बदले गए थे। 
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी में तबादलों का दौर जारी है। आठ आईपीएस बदलने के बाद मंगलवार को यूपी में 12 आईएएस अधिकारियों को बदलने का आदेश जारी हो गया है। सीतापुर के जिलाधिकारी अनुज सिंह को मुरादाबाद का डीएम बनाया गया है। इसी तरह चित्रकूट के जिलाधिकारी अभिषेक आंनद को सीतापुर भेजा गया है। बांदा की जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल को लखीमपुर खीरी का डीएम बनाया गया है। आयुष विभाग में विशेष सचिव नागेंद्र प्रताप को बांदा का डीएम बनाया गया है। 

विज्ञापन


कानपुर के नगर आयुक्त शिवशरणप्पा को चित्रकूट का जिलाधिकारी बनाया गया है। स्टांप विभाग के विशेष सचिव रवीश गुप्ता को बस्ती का जिलाधिकारी बनाया गया है। सर्वशिक्षा अभियान के निदेशक मधुसूदन हुल्गी को कौशांबी का जिलाधिकारी बनाया गया है। संभल जिले के डीएम मनीष बंसल सहारनपुर के जिलाधिकारी बनाए गए हैं।

नगर विकास विभाग के विशेष सचिव राजेंद्र पेन्सिया को संभल का जिलाधिकारी बनाया गया है। सहारनपुर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष आशीष कुमार को हाथरस का जिलाधिकारी बनाया गया है। ग्रेटर नोएडा की अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी मेघा रूपम को कासगंज का जिलाधिकारी बनाया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें