फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: फरवरी में शुरू होगा 100 दिन का टीबी रोगी खोज अभियान, सांसद से लेकर पार्षद तक होंगे शामिल

Fri, 16 Jan 2026 08:47 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

सघन टीबी खोज  जागरूकता अभियान प्राइमरी स्कूलों से विश्वविद्यालय तक चलेगा। इसके लिए सभी सीएमओ को निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
- फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में एक बार फिर टीबी उन्मूलन के लिए 100 दिन का विशेष सघन रोगी खोज अभियान शुरू किया जा रहा है। फरवरी में शुरू हो रहे अभियान में जनप्रतिनिधियों व विभिन्न विभागों के सहयोग से अधिकतम मरीजों को खोजकर उनका इलाज शुरू कराया जाएगा। इसके लिए स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. रतन पाल सिंह ने सभी अपर निदेशकों व मुख्य चिकित्सा अधिकारियों (सीएमओ) को विस्तृत निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


स्वास्थ्य सचिव डॉ. पिंकी जोवल ने बताया कि सघन टीबी खोज अभियान दिसंबर 2024 से चलाया जा रहा है। इसी का नतीजा है कि 2015 के सापेक्ष प्रति एक लाख व्यक्तियों में मरीजों की संख्या में 17 प्रतिशत और टीबी के कारण होने वाली मृत्यु में भी 17 फीसदी की कमी आई है। ऐसे में विभाग फिर से फरवरी में सघन टीबी रोगी खोज अभियान चलाएगा। सभी सीएमओ को निर्देश दिया गया है कि दो माह में सांसदों के साथ जिला स्तर पर समीक्षा करवाएं। इसके अलावा विधायकों, विधान परिषद सदस्यों, प्रधानों व पार्षदों को भी अभियान से जोड़ें।

ये भी पढ़ें - अखिलेश बोले: चुनाव की घोषणा होते ही गायब हो जाएगा भाजपा का बुलडोजर, जनता भाजपा को भेजेगी डिटेंशन सेंटर
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  राहुल गांधी के दोहरी नागरिकता के मामले में 28 को सुनवाई...इस मामले में लगे थे आरोप; जानें डिटेल


इसमें सामाजिक जन जागरूकता बढ़ाने के लिए माई भारत वालंटियर्स व अन्य पंजीकृत निःक्षय मित्रों का भी उपयोग करें। डीजी ने सभी कारागारों व मलिन बस्तियों में टीबी स्क्रीनिंग कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही प्राथमिक स्कूलों से लेकर विश्वविद्यालयों तक में निबंध, पोस्टर प्रतियोगिता समेत विभिन्न माध्यमों से छात्र-छात्राओं में जागरूकता फैलाने के लिए कहा गया है। इसके अलावा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को जागरूक करने के भी निर्देश दिए हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें