फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Weather: यूपी में बारिश और बिजली गिरने से 10 की मौत, सबसे ज्यादा जौनपुर में गई तीन लोगों की जान

Thu, 18 Sep 2025 01:36 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

यूपी में मौसम ने 10 लोगों की जान ले ली। ये मौतें बारिश और बिजली गिरने से हुई हैं। सुल्तानपुर व अमेठी में दीवार गिरने से दो की मौत हुई है।
विज्ञापन
बारिश से शहरों में हुआ जलभराव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में मंगलवार रात और बुधवार को दिन में बारिश और बिजली गिरने से 10 लोगों की मौत हो गई जबकि 13 लोग झुलस गए। सबसे ज्यादा जौनपुर में तीन लोगों की मौत हुई है।

विज्ञापन


सोनभद्र में म्योरपुर थाना क्षेत्र के काचन गांव में मंगलवार रात एक घर पर बिजली गिरने से अंशिका (13) की मौत हो गई। इसी तरह मिर्जापुर में हलिया के सुखरा बांध के पास बुधवार दोपहर जंगल से लकड़ी लेकर घर आ रही उर्मिला (45) की बिजली गिरने से मौत हो गई। वहीं, अहुगी कला गांव में बिजली गिरने से पांच लोग झुलस गए।

ये भी पढ़ें - 43 एडिशनल एसपी व 13 डिप्टी एसपी के तबादले, डिप्टी एसपी से एडिशनल एसपी बनने वालों को मिली नई तैनाती
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - एसडीएम, जेल अधीक्षक व थानाध्यक्ष पर होगा हत्या का केस, न्यायिक हिरासत में मौत पर सीजेएम ने दिया आदेश


इसी तरह जौनपुर जिले के सुल्तानपुर गौर गांव में किशन (15), अतुल (13) की बिजली गिरने से मौत हो गई। दोनों बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे खड़े थे। वहीं नोनारी भुड़कुड़हा गांव में धान के खेत में खाद डालते समय बिजली गिरने से किसान बहादुर गौतम (50) की मौत हो गई।
विज्ञापन


वहीं, प्रयागराज के कोरांव तहसील के नेवढ़िया में बकरी चराने गए महेश उर्फ बबलू (20), करछना में 16 वर्षीय अभिषेक पटेल पुत्र शिवा लाल पटेल व मेजा थाना क्षेत्र के भैंया गांव के पशुपालक फूलचंद्र पाल (62) की बारिश के दौरान बिजली गिरने से मौत हो गई।

अवध में सुल्तानपुर के कादीपुर खुर्द गांव में बारिश के दौरान दीवार गिरने से मलबे में दबकर बृद्ध मंगरू (59) की मौत हो गई। वहीं, अमेठी के इंदरिया गांव में बुधवार सुबह जगजीवन विश्वकर्मा के तीन वर्षीय बेटे दिव्यांश ने कच्ची दीवार के मलबे में दबकर दम तोड़ दिया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें