फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: यूनिटी क्लब ने ब्रायन इलेवन पर दर्ज की रोमांचक जीत

विज्ञापन
ला-मार्टीनियर पोलो ग्राउंड में खेले गए  मुकाबले में गेंद पाने के लिए संघर्ष करते यूनिटी क्लब और
विज्ञापन

विज्ञापन
लखनऊ। यूनिटी क्लब ने ब्रायन इलवेन पर 1-0 से रोमांचक जीत दर्ज करते हुए ला-मार्टीनियर फुटबॉल लीग में पूरे अंक प्राप्त किए। लीग के दूसरे मुकाबले में एनसेस्टर्स क्लब ने वार्ड वॉकर्स क्लब को 2-0 से पराजित किया।

ला-मार्टीनियर पोलो ग्राउंड में खेली जा रही प्रतियोगिता में मंगलवार का पहला मुकाबला यूनिटी क्लब और ब्रायन इलेवन के बीच खेला गया। मुकाबले की शुरुआत से ही दोनों टीमों ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन करते हुए एक दूसरे पर कई मूव बनाए। खेल के 27वें मिनट में तालिब ने साथी खिलाड़ी के पास पर गोल करते हुए यूनिटी क्लब को 1-0 से बढ़त दिलाई। एक गोल से पिछड़ने के बाद ब्रायन इलेवन ने हमलों की झड़ी लगा दी, लेकिन यूनिटी क्लब की रक्षापंक्ति ने दमदार रक्षण करते हुए सभी प्रयास व्यर्थ कर दिए।
विज्ञापन

अंत में यूनिटी क्लब ने 1-0 से मुकाबला अपने नाम किया। दिन के दूसरे मुकाबले में एनसेस्टर्स क्लब का सामना वार्ड वॉकर्स से हुआ। मैच की शुरुआत से ही एनसेस्टर्स क्लब के खिलाड़ी हावी हो गए। खेल के 23वें मिनट में युवराज ने गोल करते हुए टीम को 1-0 से बढ़त दिलाई। खेल के 40वें मिनट में आदित्य ने गोल करते हुए अंतर को 2-0 तक पहुंचा दिया। इसके बाद कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी और एनसेस्टर्स क्लब ने जीत दर्ज करते हुए पूरे अंक प्राप्त किए।
विज्ञापन

ला-मार्टीनियर पोलो ग्राउंड में खेले गए  मुकाबले में गेंद पाने के लिए संघर्ष करते यूनिटी क्लब और

ला-मार्टीनियर पोलो ग्राउंड में खेले गए  मुकाबले में गेंद पाने के लिए संघर्ष करते यूनिटी क्लब और

ला-मार्टीनियर पोलो ग्राउंड में खेले गए  मुकाबले में गेंद पाने के लिए संघर्ष करते यूनिटी क्लब और

ला-मार्टीनियर पोलो ग्राउंड में खेले गए  मुकाबले में गेंद पाने के लिए संघर्ष करते यूनिटी क्लब और

ला-मार्टीनियर पोलो ग्राउंड में खेले गए  मुकाबले में गेंद पाने के लिए संघर्ष करते यूनिटी क्लब और

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें