फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हज सब्सिडी की तुलना मानसरोवर व कुंभ मेले के खर्च से करना 'कुतर्क': मुख्तार अब्बास नकवी

Thu, 18 Jan 2018 07:51 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
केंद्रीय अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
केंद्रीय अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने हज सब्सिडी खत्म किए जाने पर कहा कि यह सही कदम है। इससे मुसलमानों को बदनामी ज्यादा मिल रही थी। अब इससे बचे पैसों को मुस्लिम महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए खर्च किया जाएगा। उन्होंने हज सब्सिडी की तुलना मानसरोवर यात्रा और कुंभ मेले में होने वाले खर्च से करने पर इसे एक 'कुतर्क' करार दिया।
विज्ञापन


नकवी लखनऊ के विधान भवन के तिलक हाल में उत्तर क्षेत्र के नौ राज्यों के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्रियों व वरिष्ठ अधिकारियों की समन्वय बैठक के बाद पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे। वहीं, उन्होंने तीन तलाक के मसले पर अध्यादेश लाने की बात से इंकार किया और कहा कि मुझे उम्मीद है कि आगामी बजट सत्र में इस पर चर्चा होगी और सदन में ये विधेयक पारित कर दिया जाएगा।

नकवी ने कहा कि समाज के हर वर्ग को यह एहसास है कि मोदी सरकार बिना भेदभाव समावेशी विकास को समर्पित है।

मदरसों पर पीएम-सीएम, मेरी ही बात मानें...
वसीम रिजवी द्वारा मदरसों को आतकंवाद के अड्डे बताए जाने से जुड़े सवाल पर नकवी ने सधी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि मदरसों के लिए प्रधानमंत्री ने क्या कहा? मुख्यमंत्री ने क्या कहा? मैंने क्या कहा? पीएम ने, सीएम ने और मैंने जो कहा वही मानिए... और किसने क्या कहा छोड़िए।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवोदय की तरह खुलेंगे 100 विद्यालय

मुख्तार अब्बास नकवी - फोटो : amar ujala
नकवी ने अल्पसंख्यकों से जुड़ी योजनाओं के जरिए हासिल उपलब्धियों की चर्चा करते हुए कहा कि पहली बार केंद्र सरकार ने गुरुकुल की तरह 27 आवासीय विद्यालय स्थापित किए। 15 डिग्री कालेज, 169 आईटीआई, 48 पालीटेक्निक कॉलेज 8064 हास्टल व 32 हजार से अधिक क्लास रूम बनाए गए हैं। उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक बहुल क्षेत्रों में नवोदय विद्यालय की तरह 100 से ज्यादा विद्यालय खोलने की योजना है।

मुस्लिम बेटियों का ड्रॉप आउट सबसे ज्यादा, सशक्तिकरण प्राथमिकता में
मंत्री ने कहा कि बैठक में सार्थक चर्चा हुई है। यहां यह बात सामने आई कि मुस्लिम, क्रिश्चियन, सिक्ख, पारसी, जैन व अल्पसंख्यक समुदाय में सबसे ज्यादा ड्रॉप आउट मुस्लिम अल्पसंख्यकों से है। इसमें बेटियों का ड्रॉप-आउट 82 से 90 प्रतिशत तक है।

पिछली सरकार में निराशाजनक थी तस्वीर, नई सरकार ने किया अच्छा काम
नकवी, पिछली सपा सरकार पर निशाना साधने से नहीं चूके। उन्होंने कहा कि पिछली बैठकों में निराशाजनक स्थिति सामने आती थी। पहले की सरकारों में अल्पसंख्यकों की आर्थिक व सामाजिक विकास के लिए कोई सोच ही नजर नहीं आती थी। यूपी की नई सरकार ने अच्छे काम किए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें