फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रवासी भारतीयों को अब एक ही पोर्टल पर सभी सुविधाएं : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Thu, 25 Jun 2020 02:57 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष प्रवासी भारतीयों के लिए राज्य के प्रवासी भारतीय विभाग द्वारा विकसित किए गए यूनीफाइड वेबपोर्टल का प्रस्तुतिकरण किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा इस पोर्टल से अब प्रवासी भारतीयों को विभिन्न प्रकार की सुविधाएं एक ही पोर्टल पर उपलब्ध हो सकेंगी। उन्होंने कुछ सूचनाएं अपडेट करते हुए इसे शीघ्र लॉन्च करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


सीएम ने कहा कि पोर्टल में प्रत्येक वर्ष 24 जनवरी को मनाए जाने वाले उत्तर प्रदेश दिवस के संबंध में आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई जाए। साथ ही, उत्तर प्रदेश कामगार और श्रमिक (सेवायोजन एवं रोजगार) आयोग के संबंध में भी सभी सूचनाएं भी पोर्टल पर उपलब्ध कराई जाए।

उन्होंने कहा कि पोर्टल का उद्देश्य प्रवासी भारतीयों को सभी आवश्यक सूचनाएं एक ही जगह पर उपलब्ध कराना है। राज्य में उनकी गतिविधियों को सुगम बनाना भी है। प्रेजेंटेशन देते हुए अपर मुख्य सचिव प्रवासी भारतीय विभाग आलोक कुमार ने बताया कि इस यूनीफाइड वेब पोर्टल का मुख्य उद्देश्य पूर्व में संचालित तीन वेबसाइटों को इंटीग्रेट कर एक सिंगल प्लेटफॉर्म पर लाना है।
विज्ञापन


प्रदेश के प्रवासी भारतीयों को एक यूनीफाइड ऑनलाइन सॉल्यूशन उपलब्ध कराना है, जहां से वे प्रदेश सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न सेवाओं का ऑनलाइन लाभ प्राप्त कर सकें।

विज्ञापन

6 विभागों के पोर्टल से लिंक किया

मुख्यमंत्री को बताया गया कि विदेशों में बसे प्रवासी भारतीयों को लाभ पहुंचाने के लिए निवेश मित्र (उद्योग बंधु), एमएसएमई, पर्यटन, हथकरघा एवं वस्त्र उद्योग और गृह एवं सूचना विभाग के पोर्टल से लिंक किया गया है।

एनआरआई कनेक्ट के माध्यम से प्रमुख विभागों के नोडल अधिकारियों की सूचनाएं उपलब्ध कराई गई हैं। सभी विभागीय सुविधाएं जैसे यूपी एनआरआई कार्ड, प्रवासी भारतीय रत्न पुरस्कार तथा प्रवासी भारतीय दिवस में शामिल होने के लिए आवेदन पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन ही स्वीकृत किए जाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें