- जिले की कुल जनसंख्या - 1373731
- साक्षरता - 51.72 प्रतिशत
- महिला साक्षरता - 43.89
- पुरुष साक्षरता - 59.55
- बाल विवाह - 69 फीसदी
इन इलाकों से ज्यादा मिलती सूचनाएं
बाल विवाह रोकने की सबसे ज्यादा सूचना सिरसिया, जमुनहा व हरिहरपुररानी से मिलती हैं। यह वह इलाके हैं जहां की साक्षरता दर भी कम है।
श्रावस्ती के लिए बाल विवाह एक बड़ा मुद्दा है। इस पर काफी दिनों से काम भी हो रहा है। लेकिन बिना जन जागरूकता व शिक्षा के कुछ भी हो पाना आसान नहीं है। इस मुद्दे को यदि धार्मिक व राजनीतिक तौर पर भी लिया जाए तो परिवर्तन की रफ्तार बढ़ेगी।
- इंदू, जिला समन्वयक महिला सामाख्या