फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमौसी एयरपोर्ट के पास बन सकता है भूमिगत मेट्रो ट्रैक

Tue, 06 Aug 2013 11:56 AM IST
लखनऊ/ऋषि मिश्रा
विज्ञापन
विज्ञापन
मेट्रो रेल नेटवर्क में भूमिगत ट्रैक की लंबाई अमौसी के पास बढ़ सकती है। अमौसी एयरपोर्ट के पास नए तरह के फ्लाईओवर का निर्माण प्रस्तावित हो जाने के बाद ऐसा संभव है।
विज्ञापन


कानपुर लखनऊ हाईवे पर राह आसान करने का एक नया जरिया बनाया जाएगा। यह होगा क्लोवर लीफ फ्लाई ओवर (घुमावदार उपरगामी सेतु)।

दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और बंगलूरु जैसे शहरों में इस तरह के फ्लाईओवर बड़ी संख्या में बन चुके हैं, जिसकी शुरुआत बहुत जल्द ही राजधानी में भी होगी।
कानपुर रोड पर चौधरी चरण सिंह हवाई अड्डे के सामने ऐसा फ्लाईओवर बनाने का प्रस्ताव रखा गया है। इस पर आने वाला भारी भरकम खर्च नेशनल हाईवे अथॉरिटी, नागरिक उड्डयन विभाग और लखनऊ मेट्रो रेल कॉरपोरेशन पर डाला जा सकता है।

इस फ्लाईओवर के बनने के बाद एयरपोर्ट के सामने कानपुर लखनऊ हाईवे पर फिलहाल जो जाम की समस्या है, वह काफी हद तक हल हो जाएगी। इस फ्लाईओवर पर करीब 500 करोड़ रुपये का खर्च आने की उम्मीद की जा रही है।
विज्ञापन


जल्दी ही भेजा जाएगा प्रस्ताव
फिलहाल इसका खाका बहुत जल्द ही मुख्य सचिव के सामने रखा जाएगा। कुछ दिन पहले मुख्य सचिव जावेद उस्मानी के साथ नागरिक उड्डयन विभाग की बैठक हुई थी, जिसमें प्रमुख विभागों और एजेंसियों के अधिकारी भी मौजूद थे।

मीटिंग में एयरपोर्ट अथॉरिटी की ओर से राह सुगम करने को लेकर कुछ प्रस्ताव मुख्य सचिव के समक्ष रखे गए थे, जिसमें एक प्रस्ताव क्लोवर लीफ फ्लाईओवर का भी था।

जाम से मिलेगी निजात
इस फ्लाईओवर को एयरपोर्ट अथॉरिटी ने इसलिए भी जरूरी बताया था क्योंकि एयरपोर्ट पर बढ़ती भीड़ को देखते हुए यहां हाईवे पर जाम की स्थिति बनने लगी है। ऐसे में सीधे फ्लाईओवर की जगह इस सड़क को एयरपोर्ट से जोड़ने के लिए क्लोवर लीफ फ्लाईओवर की आवश्यकता पड़ेगी।

मगर इसका सबसे महत्वपूर्ण पहलू इस पर खर्च होने वाला धन होगा। इस संबंध में एक और रिपोर्ट विभिन्न विभाग मुख्य सचिव के समक्ष बहुत जल्द ही रखेंगे। जिसके बाद राजधानी के लिए यह नई तरह का उपरगामी सेतु पास हो जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें